क्रिकेट

IND U19 vs AUS U19: वीरेंदर सहवाग या राहुल द्रविड़ का बेटा नहीं, कोई और बनेगा प्लेयर ऑफ द सीरीज, जानें कौन सबसे आगे

IND U19 vs AUS U19 Youth ODI's: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वीरेंदर सहवाग के बेट आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्‍वय द्रविड़ के बेटों ने भले ही अपनी प्रतिभा को साबित किया है, लेकिन प्‍लेयर ऑफ द सीरीज की रेस में यशबर्धन सिंह सबसे आगे हैं। यशबर्धन ने बल्‍ले और गेंद दोनों से ही शानदार प्रदर्शन किया है।
less than 1 minute read
Sep 21, 2026
Ind U19 vs Aus U19, Aaryavir Sehwag and Anvay Dravid,
अन्‍वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग। इनसेट में राहुल द्रविड़ और वीरेंदर सहवाग। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/TheYorkerBall)

IND U19 vs AUS U19 Youth ODI's Player of Series: भारत की अंडर-19 टीम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे में 103 रन से बड़ी जीत दर्ज करते हुए। तीन मुकाबलों की सीरीज पर 2-0 से अपना कब्जा जमा लिया है। इस मैच में जहां वीरेंदर सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग अपने अर्धशतक से चूक गए। वहीं, 17 वर्षीय यशबर्धन चौहान ने विस्‍फोटक शतकीय पारी खेली। उन्‍हें ही प्‍लेयर ऑफ द सीरीज का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। आइये एक नजर इस सीरीज में गेंद और बल्‍ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले प्‍लेयर्स पर एक नजर डालते हैं।

आर्यवीर सहवाग चौथे, तो अन्‍वय द्रविड़ 8वें स्‍थान पर

यशबर्धन ने ऑस्‍ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ दो मैचों में एक अर्धशतक और एक शतक के दम पर 176 रन बनाए हैं। ये रन उन्‍होंने 88 के औसत और 131 से ऊपर के स्‍ट्राइक रेट से बनाए हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं। वहीं, वीरेंदर सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग 75 रन के साथ इस लिस्‍ट में में चौथे नंबर हैं, तो वहीं राहुल द्रविड़ के बेटे अन्‍वय द्रविड़ 47 रनों के साथ 8वें पायदान पर हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
1यशबर्धन चौहान2217688.00131.34204
2जैक कॉजनेक2213668.00151.11137
3वीके विनीत118787.0094.5746
4आर्यवीर सहवाग227537.50101.35140
5जेड हॉलिक225728.5085.0742
6हेडन बारबुलोविक225125.50130.7753
7कुशाग्र ओझा225025.00147.0662
8अन्वय द्रविड़224723.50180.7733
9ब्लेक कैटल224623.0092.0051
10नील पटेल224623.00131.4342

यशबर्धन गेंदबाजों की लिस्‍ट में भी टॉप पर

यशबर्धन चौहान दो मैचों में 21 के औसत से 4 विकेट के साथ गेंदबाजों की लिस्‍ट में भी शीर्ष पर काबिज हैं। उनके बाद चार-चार विकेट के साथ ही थॉमस वासेओ और चिगुरुपति वेंकट दूसरे और तीसरे पायदान पर है, क्‍योंकि औसत के मामले में वह यशबर्धन से पीछे हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकखिलाड़ीमैचओवरविकेटऔसत
1यशबर्धन चौहान212.0421.00
2थॉमस वासेओ214.0428.25
3चिगुरुपति वेंकटा211.0425.75
4काव्या पटेल17.0211.50
5मोहित उलवा211.0219.00
6पैट्रिक सुलिवन110.0227.50
7एली ब्रेन14.0214.50
8स्पेंसर ग्रीन14.0221.50
9मनाल चौहान211.1164.00
10कॉनर ग्रेगरी18.0157.00
Updated on:
21 Sept 2026 09:46 pm
Published on:
21 Sept 2026 09:46 pm