
India U19 vs UAE U19 Live Streaming: अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम के पास सिर्फ एक रास्ता बचा है। टीम इंडिया को अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में यूएई के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। यह मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा, जो दोनों टीमों के लिए एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर फाइनल होगा। मतलब जो भी टीम जीतेगी, उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।
यूएई ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक में उसे पाकिस्तान से हार झेलनी पड़ी थी, तो एक में उसने नेपाल को हराया था। अंक तालिका में वह तीसरे स्थान पर है, लेकिन उसके टीम इंडिया के बराबर दो अंक हैं। टीम इंडिया ने भी दो मैच खेल लिए हैं। पहले मुकाबले में नेपाल को हराने के बाद भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान से हार गई थी। हालांकि, नेट रन रेट के मामले में UAE टीम इंडिया से पीछे है, जिसकी वजह से वह तीसरे स्थान पर है। यही वजह है कि भारत और यूएई के बीच होने वाले आखिरी मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इस ग्रुप से पाकिस्तान का अगले दौर में जाना कंफर्म हो चुका है।
भारत और यूएई के बीच मुकाबला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। यह मैच ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड मिनिस्ट्री टर्फ-2 पर खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक भारतीय टीम ने एक मुकाबला खेला है और उसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि टर्फ-2 पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला था, जहां उसे हार झेलनी पड़ी थी। यह मैच भी उसी मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, यशवीर गौड़, काव्या पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल, शविन विनोद और आर्यन सवसानी।
उमर तौकीर, अयान मिस्बाह (कप्तान), अहमद खुदादाद, यायिन राय, मोहम्मद नफीस, ज़ैनुल्लाह रहमानी, उदीश सूरी, नूरुल्लाह अयोबी, मुहम्मद अहमद (विकेटकीपर), मुहम्मद उमर फैसल, नसीम खान, रायज़ल नादिर, हदायतुल्ला खान, बिलाल खान और मुहम्मद साद।