क्रिकेट

पैट कमिंस की पारी के पूर्व भारतीय दिग्गज हुए दीवाने, तारीफ में लिखे ये शब्द

मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत द्वारा रखे गए 399 रनों के जवाब में दिन का अंत अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 258 रनों के साथ किया।
2 min read
Dec 29, 2018
pat cummins
पैट कमिंस की पारी के पूर्व भारतीय दिग्गज हुए दीवाने, तारीफ में लिखे ये शब्द

नई दिल्ली। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन खेल की समाप्ति पर भारत ऐतिहासिक जीत के बेहद करीब है।भारत को मैच के आखिरी दिन जीत के लिए दो विकेट चाहिए तो वहीं आस्ट्रेलिया को 141 रनों की दरकार है। पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस (नाबाद 61) ने भारत की जीत को एक दिन के लिए टाल दिया है। कमिंस की इस शानदार पारी की सराहना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई ही नहीं बल्कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी जमकर कर रहे हैं।


ऑस्ट्रेलिया के सामने 399 रनो का लक्ष्य-
भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाकर घोषित कर दी थी और फिर आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ढेर कर दिया था। इस लिहाज से वह दूसरी पारी में 292 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। भारत ने चौथे दिन के पहले सत्र में अपनी दूसरी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर घोषित कर आस्ट्रेलिया को विशाल लक्ष्य दिया। इस पारी में कमिंस ने छह विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड को दो सफलताएं मिलीं। भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।


चौथे दिन कमिंस ने टाली हार-
मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम लगातार विकेट खो रही थी और लग रहा था कि भारत चौथे दिन ही मैच अपने नाम कर लेगा लेकिन कमिंस ने पहले मिशेल स्टार्क (18) के साथ आठवें विकेट के लिए 39 रन फिर नाथन लॉयन (नाबाद 6) के साथ नौवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी कर भारत की जीत को एक दिन के लिए टाल दिया।कमिंस ने अभी तक 103 गेंदों का सामना किया है और पांच चौकों के अलावा एक ***** मारा है। उनके अलावा आस्ट्रेलिया के लिए शॉन मार्श ने 44 और ट्रेविस हेड ने 34 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 33 और कप्तान टिम पेन ने 26 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए अभी तक रवींद्र जड़ेजा तीन विकेट ले चुके हैं जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के हिस्से में दो-दो विकेट आए हैं। ईशांत शर्मा को एक विकेट मिला।

कमिंस की जमकर हो रही सराहना-
कमिंस की नाबाद 61 रनों की पारी की जमकर सराहना हो रही है। दुनिया भर के पूर्व खिलाड़ी व क्रिकेट के जानकार कमिंस की इस जुझारू पारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। भारत के पूर्व दिग्गज वीरेंदर सहवाग और आर पी सिंह ने कमिंस की जमकर तारीफ की। साथ ही आकाश चोपड़ा और हर्षा भोगले ने भी कमिंस की सराहना की।

Published on:
29 Dec 2018 02:16 pm