
India vs Afghanistan 2nd T20 Highlights: भारत बनाम अफगानिस्तान तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान अफगानिस्तान टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर फिर 159 रन ही बना पाई और भारत के सामने महज 160 रन का लक्ष्य रख सकी है। भारत की ओर से जहां नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अफगानिस्तान की ओर से कप्तान इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 37 रन की पारी खेली है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसको पहल झटका शून्य के स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने रहमानुल्लाह गुरबाज आउट करके दिया। गुरबाज बगैर खाता खोले चलते बने। इसके बाद कप्तान इब्राहिम जादरान ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला। इसी बीच जादरान को नीतीश कुमार ने अपना शिकार बनाते हुए 51 के स्कोर पर दूसरा झटका दिया। जादरान 33 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए।
अफगानी टीम 59 के स्कोर पर ही पहुंची थी कि रवि बिश्नोई ने अटल को अपने जाल में फंसाते हुए तीसरा झटका दिया। अटल महज 12 रन बनाकर चलते बने। फिर 67 के स्कोर पर चौथा विकेट गुलबदीन नैब (10) के रूप में गिरा। नैब नीतीश के दूसरे शिकार रहे। इसके बाद पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले अजमतुल्लाह उमरजई भी महज 11 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हुए। इस तरह आधी टीम 13.3 ओवर में महज 96 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।
इसके बाद मेजबान टीम को छठा झटका 100 के स्कोर पर दरविश रसूली (26) के रूप में लगा। फिर सातवें विकेट के लिए मोहम्मद नबी और राशिद खान के बीच 48 रन की साझेदारी हुई। नबी 20 रन बनाकर जसप्रीत का शिकार बने। इसके बाद 148 के स्कोर पर ही 8वां झटका लगा, जब राशिद सिर्फ 16 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेलकर नीतीश का तीसरा शिकार बने। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से नीतीश ने तीन, तो अर्शदीप ने दो विकेट लिए।