क्रिकेट

Ind vs Afg: भारत ने दूसरे T20 में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम में हुआ एक बदलाव, वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका

Ind vs Afg 2nd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्‍ली में खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आइये एक नजर दोनों टीमों की प्‍लेइंग इलेवन पर डालते हैं।
2 min read
Sep 15, 2026
India vs Afghanistan 2nd T20
द्विपक्षीय टी20 सीरीज की ट्रॉफी के साथ अफगानिस्‍तान के कप्‍तान इब्राहिम जादरान और भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर।(फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs Afghanistan 2nd T20 Playing 11: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच जारी तीन टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्‍ली स्थित अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भी भारत के टी20 कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। उन्‍होंने फिर से टॉस जीतने को लेकर कहा कि टेल्स मेरे लिए लकी रहा है। क्या टी20 क्रिकेट में पहले बॉलिंग करने से खास फायदा मिलता है? इस पर उन्‍होंने कहा कि आपको पहले से ही अच्छा अंदाजा है कि विकेट कैसा खेलता है। वहीं, गेंदबाजों के लिए यह जरूरी है कि वह जितनी जल्दी हो सके खुद को ढाल लें। उन्‍होंने अंत में कहा कि हमारी प्‍लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। इंजर्ड वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्‍नोई की वापसी हुई है।

'बदकिस्मती से हम फिर हार गए'

वहीं, अफगानिस्‍तान के कप्‍तान इब्राहिम जादरान ने टॉस हारने के बाद कहा कि मैं फिर से वही कहूंगा कि अगर मैं टॉस जीतता, तो मैं भी पहले बॉलिंग करना चाहता। लेकिन, बदकिस्मती से हम फिर हार गए। अब हम बल्‍लेबाजी विभाग के बारे में सोचने की कोशिश करेंगे कि कंडीशन के हिसाब से प्लान को अच्छे से कैसे एग्जीक्यूट किया जाए।

'हम आज बेहतर क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे'

वहीं, उन्‍होंने पहले मैच में 50 रन के अंदर कई विकेट गंवाने को लेकर कहा कि हमने इसके बारे में काफी सोचा है। हम पॉजिटिव क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हम पॉजिटिव इरादे से आए थे। हां, उस दिन हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली, लेकिन हमने बीच के ओवरों में कवर किया। हम आज बेहतर क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे और बोर्ड पर अच्छा टोटल लगाएंगे। उन्‍होंने अंत में कहा कि हम उसी प्‍लेइंग इलेवन के साथ उतर रहे हैं।

भारत की प्‍लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्‍नोई ।

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी।

Updated on:
15 Sept 2026 07:29 pm
Published on:
15 Sept 2026 07:09 pm