क्रिकेट

IND vs AFG: रोहित-विराट की वापसी के बाद प्लेइंग XI को लेकर फंसा पेंच, जानें सूर्या-हार्दिक को कौन करेगा रिप्लेस

IND vs AFG T20 Series: हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने के चलते करीब 14 महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी हुई है। अब सवाल ये है कि अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से खेले जाने वाली टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत की प्लेइंग XI क्‍या होगी?

2 min read

IND vs AFG T20 Series: बीसीसीआई के चयनकर्ता ने 11 जनवरी से शुरू होने जा रही अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्‍यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने के चलते करीब 14 महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी हुई है। अब सवाल ये है कि अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से खेले जाने वाली टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत की प्लेइंग XI क्‍या होगी? हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की जगह कौन खेलेगा? इसके लिए टीम मैनेजमेंट को खासी माथापच्‍ची करनी होगी। आइये जानते हैं भारत की बेस्‍ट प्‍लेइंग इलेवन क्‍या हो सकती है?


अफगानिस्‍तान के खिलाफ मोहाली में खेले जाने वाले पहले टी20 में रोहित शर्मा के साथ यशस्‍वी जायसवाल ओपनिंग में उतर सकते हैं। इस फॉर्मेट में वह पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह शीर्ष क्रम में लेफ्ट एंड राइट का कॉम्बिनेशन भी देते हैं। ऐसे में शुभमन गिल को अभी इंतजार करना होगा। वहीं, विराट कोहली अपने पसंदीदा तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं।

संजू सैमसन को मिल सकता है मौका

टी20 के नंबर वन बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव के नंबर-4 की बात करें तो इस पायदान पर दो दावेदार नजर आते हैं। एक संजू सैमसन हैं तो दूसरे तिलक वर्मा हैं। चौथे नंबर के लिए ये दोनों ही फिट हैं, लेकिन विकेटकीपर बल्‍लेबाज होने के चलते संजू सैमसन बाजी मार सकते हैं। वहीं, नंबर पांच पर रिंकू सिंह उतर सकते हैं तो नंबर छह पर शिवम दुबे और नंबर सात पर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।

रवि बिश्‍नोई को करना होगा इंतजार

टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ एक स्पिनर और तीन पेसर के साथ उतर सकती है। बतौर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार को प्‍लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है तो चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव मुख्य स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में रवि बिश्नोई को इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें : मैरी कॉम बोलीं- युवा पीढ़ी एक बार चैंपियन बनकर हो जाती है संतुष्ट, नहीं दिखती भूख

भारत की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्‍तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय स्‍क्‍वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार।

यह भी पढ़ें : शाकिब अल हसन ने भरी सभा में सेल्फी ले रहे फैन को जड़ा थप्पड़, देखें वायरल वीडियो

Published on:
08 Jan 2024 09:26 am
Also Read
View All