
रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो-IANS)
R Ashwin on Rohit Sharma Virat Kohli: रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की खबरों के बीच भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अनुभवी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर लंबे समय से बनी अनिश्चितता पर टीम मैनेजमेंट और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सिलेक्टर्स पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले दोनों के लिए तत्काल क्लैरिटी मांगी है। अश्विन ने कहा कि यह फैसला 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद ही क्यों नहीं लिया गया? बात इतनी आगे कैसे बढ़ गई?
अश्विन कहा कि अगर फैसला लेने वालों ने साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे विश्व कप 2027 के लिए इस महान जोड़ी को हटाने का फैसला पहले ही कर लिया गया था, तो 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के तत्काल बाद रोडमैप के बारे में साफ-साफ बता दिया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि यशस्वी जायसवाल पीछे से बहुत ज़ोर लगा रहे हैं। लेकिन, मैं कहता हूं कि सिलेक्टर, कोच, कप्तान या जो भी फैसला लेने वाला हो, अगर आपने पहले ही अपने मन में तय कर लिया था कि ये खिलाड़ी 2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने जा रहे हैं और आप उन्हें नहीं चाहते हैं। यह बात चैंपियंस ट्रॉफी के तुरंत बाद ही बता दी जानी चाहिए थी। मुझे पता है कि यह दोधारी तलवार है।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि किसी भी क्रिकेटर के लिए बाहर होना कभी आसान नहीं होता, उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में खुद को अनचाहा महसूस होने से बचाने के लिए पारदर्शी बातचीत जरूरी है। अगर आप जाकर प्लेयर्स से कहते हैं कि आप उनसे आगे बढ़ना चाहते हैं, तो किसी भी प्लेयर को अच्छा नहीं लगेगा। भले ही सिलेक्टर्स या कोच ऑस्ट्रेलिया में मेरे पास आकर कहते कि हम तुमसे आगे बढ़ना चाहते हैं। हम तुमसे ऊब चुके हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे भी बुरा लगता। मैं सोचता कि एक खराब सीरीज, क्या यह काफी है? हर प्लेयर को एक खराब सीरीज की इजाजत है। हर प्लेयर को ऐसा ही लगता। लेकिन एक बार जब यह हो जाता है, तो आप कम से कम यह तो कह सकते हैं, कि ठीक है, बातचीत साफ थी।
अश्विन ने इस बात पर हैरानी जताई कि ग्लोबल इवेंट के शुरू होने में एक साल से भी कम समय बचा होने पर भी स्थिति को क्यों बनाए रखा गया है? शायद रोहित के मामले में ऐसा पहले ही हो चुका है। शायद विराट के मामले में ऐसा हो चुका है। विराट बहुत बढ़िया रहे हैं। रोहित ठीक-ठाक से भी ज़्यादा रहे हैं। …तो हमने इसे अगस्त 2026 तक क्यों खींचा?
Updated on:
17 Jul 2026 08:51 pm
Published on:
17 Jul 2026 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
