
भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)
Washington Sundar ruled out due to Injury: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब इस सीरीज का तीसरा और आखिरी निर्णायक मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। उन्हें गुरुवार को कार्डिफ में दूसरे वनडे के दौरान पैर में चोट लगी थी।
बता दें कि कार्डिफ में भारत की हार में सुंदर ने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए। ब्रेक के दौरान टीम फिजियो ने उनकी जांघ पर पट्टी बांधी। आउट होने से पहले उनके चेहरे पर तकलीफ साफ दिख रही थी। भारत के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने बताया कि उन्हें अपना पहला रन दौड़ने के दौरान ही चोट लगी थी। उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट काफी गंभीर है।
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन सुंदर अब इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए तीसरा वनडे मैच नहीं खेले पाएंगे। उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। ज्ञात हो कि सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विनिंग रन के रूप में छक्का मारते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया था। उनके होने से टीम को बल्लेबाजी में गहराई मिल रही थी, लेकिन अब इस दौरे पर टीम में उनके जैसा कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और हार्दिक पंड्या चोटिल हैं।
केएल राहुल बीमार होने के चलते भारत के लिए कार्डिफ में दूसरा वनडे नहीं खेल सके थे। उनकी जगह ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। भारतीय टीम अगर सुंदर के ओवरों के बिना आराम से खेलती है, तो लॉर्ड्स में राहुल और किशन दोनों को खिला सकती है, लेकिन ऐसे में पांच गेंदबाजों के साथ उतरना भारी पड़ सकता है। हाल ही में अश्विन ने कुलदीप यादव को मौका देने की मांग की थी, क्योंकि उनका रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका में काफी अच्छा है और वह टीम के वनडे वर्ल्ड कप प्लान का भी हिस्सा हैं।
Updated on:
17 Jul 2026 06:13 pm
Published on:
17 Jul 2026 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
