
रोहित शर्मा (फोटो सोर्स: instagram@indiancricketteam)
Rohit Sharma Retirement ODI: टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे करियर पर भी संकट के बादल छा गए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनसे साफ कह दिया है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 19 जुलाई को खेले जाने वाले तीसरे वनडे के बाद सेलेक्टर्स उन्हें टीम में नहीं चुनेंगे। अगर ऐसा हुआ तो, ये रोहित के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा। इसी बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने रोहित के भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर अपनी राय देते हुए बड़ा दावा किया है।
पार्थिव ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे रोहित शर्मा का भारत की जर्सी में अगर आखिरी मैच होता है, तो उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह अनुभवी बल्लेबाज एक यादगार पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब देकर शानदार अंदाज में विदाई लेना चाहेगा। बीसीसीआई सूत्र के हवाले से आईएएनएस ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले मैच के बाद इस पूर्व कप्तान को वनडे टीम में सेलेक्ट किए जाने की संभावना बेहद कम है।
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली मुख्य चयन समिति ने वनडे फॉर्मेट में रोहित को टीम में शामिल न करने का फैसला किया है। सेलेक्टर साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को आजमाना चाहते हैं।
वहीं, पार्थिव पटेल ने जियोस्टार पर बातचीत में कहा कि अगर लॉर्ड्स वनडे वाकई उनके करियर का आखिरी मैच है, तो रोहित शर्मा शतक के साथ विदाई लेना चाहेंगे। वह ऐसा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। हमने उन्हें पूरे करियर में देखा है कि दो-तीन बार कम स्कोर बनाने के बाद वह अक्सर अगली ही पारी में मैच जिताऊ पारी खेलकर वापसी करते हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच हमेशा निरंतरता का अंतर रहा है।
पार्थिव ने आगे कहा कि हो सकता है कि रोहित हर मैच में बहुत ज्यादा रन नहीं बनाएं, लेकिन जब वह रन बनाते हैं, तो एक बड़ी पारी खेलते हैं और अक्सर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतते हैं। दूसरे वनडे मैच में वह सहज नहीं दिखे। असमान उछाल ने उन्हें काफी परेशान किया।
Updated on:
17 Jul 2026 03:55 pm
Published on:
17 Jul 2026 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
