
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज (Photo - IANS)
ICC banned Mohammad Nawaz for Doping: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के स्पिनर और ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर डोपिंग नियमों (Anti-Doping Code) के उल्लंघन के चलते तीन महीने का बैन लगा दिया है। 32 वर्षीय नवाज ने अपनी गलती मान ली है, जिसके बाद ICC ने उन पर यह सख्त कार्रवाई की है।
यह पूरा मामला इसी साल श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) का है। 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया था। इसी मैच के बाद मोहम्मद नवाज का रूटीन डोप टेस्ट किया गया था। इस टेस्ट में नवाज एक प्रतिबंधित पदार्थ (Carboxy-THC) के सेवन के दोषी पाए गए।
मोहम्मद नवाज ने आईसीसी (ICC) के सामने अपनी गलती तुरंत स्वीकार कर ली है। उन्होंने यह साबित किया कि इस पदार्थ (substance) का इस्तेमाल उन्होंने खेल प्रतियोगिता से बाहर किया था और इसका मकसद मैदान पर अपने खेल के प्रदर्शन को बढ़ाना बिल्कुल नहीं था। इस डोपिंग का अपने खेल को और अच्छा और इम्प्रूव करना उनका मकसद नहीं था। नवाज की इस बात को मानते हुए आईसीसी ने उन पर तीन महीने का प्रतिबंध लगाया। यह बैन 1 मई 2026 से लागू माना जाएगा, क्योंकि इसी दिन से उन्होंने खुद को स्वेच्छा से खेल से दूर (provisional suspension) कर लिया था।
अच्छी खबर यह है कि मोहम्मद नवाज ने रिहैबिलिटेशन (सुधार) प्रोग्राम में हिस्सा लेने का फैसला किया है। अगर वह आईसीसी की संतुष्टि के अनुसार इस ट्रीटमेंट प्रोग्राम को पूरा कर लेते हैं, तो उनका बैन घटकर सिर्फ एक महीने का रह जाएगा। फिलहाल ढाई महीने की सजा पूरी होने के बाद उन पर से अस्थायी रोक (Temporary stay) हटा ली गई है।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सख्त नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए, 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मैच से लेकर 1 मई 2026 तक मोहम्मद नवाज द्वारा खेले गए सभी मैचों के रिकॉर्ड को भी रद्द (disqualify) कर दिया गया है।
Updated on:
17 Jul 2026 03:56 pm
Published on:
17 Jul 2026 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
