क्रिकेट

T20 के बादशाह बन सकते हैं टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा, पहले मैच में ही बड़ा मौका

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का है बड़ा मौका।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2018, 3:09 PM IST
ROHIT SHARMA
T20 के बादशाह बन सकते हैं टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा, पहले मैच में ही बड़ा मौका

नई दिल्ली। बुधवार को जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द गाबा मैदान में पहले T20 मुकाबले के लिए उतरेगी तो भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा कई बड़े T20 रिकॉर्डों के बेहद करीब होंगे। रोहित इस मैच में एक बार फिर कई रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 मैच में वह जिस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं वह T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी कहा जा सकता है। अगर रोहित ऐसा करते हैं तो वह T20 क्रिकेट के नए 'बादशाह' कहलाए जाएंगे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।


सबसे ज्यादा T20 अंतर्राष्ट्रीय रनों का रिकॉर्ड-
रोहित T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड से मात्र 64 रन पीछे हैं। वह अगले मैच में इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह रिकॉर्ड टूट भी सकता है। रोहित केवल न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल से पीछे हैं जिनके नाम 2271 रन हैं।तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के शोएब मालिक(2190) हैं, चौथे पर न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कुलम(2140) हैं और पांचवें पर भारत के विराट कोहली(2102) हैं। रोहित 86 मैचों में 33.89 की औसत से 2207 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं।


रोहित के निशाने पर यह रिकॉर्ड भी-
T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड के साथ ही रोहित के पास इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका भी है। रोहित के T20I में 96 छक्के हैं और वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिस गेल(103) से मात्र 7 छक्के पीछे हैं। छक्के लगाने में रोहित तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे गेल और गप्टिल(103) हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रोहित ने 200 T20 अंतर्राष्ट्रीय चौकों का रिकॉर्ड छुआ था।

Published on: