क्रिकेट

रविचंद्रन अश्विन आज 2 बड़े रिकॉर्ड बनाकर रचेंगे इतिहास, बस लेने हैं इतने विकेट

Ravichandran Ashwin Records : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में आर अश्विन ने सिर्फ तीन गेंदों पर मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़े झटके दिए हैं। इस मैच में अश्विन के पास दो बड़े रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने का अवसर है।

2 min read
ind-vs-aus-2nd-test-ravichandran-ashwin-can-create-history-in-delhi-test.jpg
रविचंद्रन अश्विन आज 2 बड़े रिकॉर्ड बनाकर रचेंगे इतिहास, बस लेने हैं इतने विकेट।

IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जिसे बल्लेबाजों ने सही साबित करते हुए अच्छी शुरुआत दी, लेकिन मोहम्मद शमी और आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी के बल पर भारतीय टीम ने लंच से पहले अच्छा कमबैक किया है। आर अश्विन ने सिर्फ तीन गेंदों पर मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़े झटके दिए हैं। इस मैच में आर अश्विन के पास दो बड़े रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।


रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने से चंद विकेट दूर हैं। उन्होंने जिस तरह से स्मिथ और लाबुशेन को पगबाधा आउट किया है। उससे यह साफ है कि वह आज ही दोनों रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अश्विन के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 विकेट लेने के साथ भारतीय जमीं पर 25 प्लस विकेट लेकर नंबर वन बनने का मौका है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 विकेट

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने इस मैच में अभी तक दो विकेट लिए हैं। एक विकेट लेते ही वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटों का शतक लगा देंगे। दिग्गज अनिल कुंबले के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटों का शतक लगाने वाले वह दूसरे भारतीय गेंदबाज बनेंगे।



नंबर वन बनने का भी मौका

बता दें कि अश्विन ने भारत की जमीं पर खेलते हुए 25 बार 5 से अधिक विकेट ले चुके हैं। इस मामले में वह फिलहाल अनिल कुंबले के बराबर हैं। अगर वह इस मैच में एक बार फिर 5 विकेट चटकाते हैंं तो इतिहास रच देंगे। अश्विन 26 बार 5 विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।


Published on:
17 Feb 2023 12:14 pm