क्रिकेट

हार्दिक पांड्या ने बरपाया कहर, स्टीव स्मिथ समेत तीन दिग्गजों को पवेलियन भेजा, देखें वीडियो

IND vs AUS 3rd ODI : ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजों ने इस फैसले को सही साबित भी किया। लेकिन जैसे ही टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी का मोर्चा संभाला तो ऑस्ट्रेलिया टीम बैकफुट पर आ गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2023, 3:19 PM IST
ind-vs-aus-3rd-odi-live-hardik-pandya-picks-up-two-quick-wickets-as-travis-head-and-steve-smith.jpg
हार्दिक पांड्या ने बरपाया कहर, स्टीव स्मिथ को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा।

IND vs AUS 3rd ODI : ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजों ने इस फैसले को सही साबित भी किया। लेकिन जैसे ही टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी का मोर्चा संभाला तो ऑस्ट्रेलिया टीम बैकफुट पर आ गई। पांड्या ने कंगारू टीम को पहला झटका 68 के स्कोर पर ट्रैविस हैड को बाउंड्री पर कुलदीप के हाथों कैच कराकर दिया। इसके बाद उन्होंने कप्तान स्टीव स्मिथ को केएल राहुल के हाथों पकड़वाया। फिर तीसरा बड़ा झठका मिचेल मार्श को पवेलियन भेजकर दिया।


बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। ऑस्ट्रेलिया ने जब बिना विकेट गंवाए 68 रन का स्कोर किया तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ गई। इसी बीच हार्दिक पांड्या ने ट्रैविस हैड को बाउंड्री पर कुलदीप यादव के हाथों कैच कराते हुए पहला झटका और फिर 74 रन के स्कोर पर कप्तान स्टीव स्मिथ को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। फिर पांड्या ने खतरनाक दिख रहे मिचेल मार्श को भी चलता किया। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 101 रन है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ (कप्तान), लाबुशेन, ट्रेविस हेड, मार्कस स्टोयनिस, एलेक्स कैरी, एडम जम्पा, सीन एबॉट, एश्टन एगर और मिचेल स्टार्क।


टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी।

Updated on:
22 Mar 2023, 3:19 PM IST
Published on: