क्रिकेट

IND vs AUS: बारिश और खराब रोशनी के कारण जल्द हुआ स्टंप्स, मात्र 25 ओवर ही चला चौथे दिन का खेल

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत की ओर से मिले फॉलोऑन पर दूसरी पारी में चायकाल तक बिना कोई विकेट गंवाए छह रन बना लिए थे।
less than 1 minute read
Jan 06, 2019
kuldeep yadav
IND vs AUS: बारिश और खराब रोशनी के कारण जल्द हुआ स्टंप्स, मात्र 25 ओवर ही चला चौथे दिन का खेल

नई दिल्ली।ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार का खेल खराब रोशनी और बारिश के कारण समय से पहले खत्म हो गया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत की ओर से मिले फॉलोऑन पर दूसरी पारी में चायकाल तक बिना कोई विकेट गंवाए छह रन बना लिए थे। चायकाल के बाद कोई भी ओवर नहीं फेका जा सका। चौथे दिन की समाप्ति पर उस्मान ख्वाजा (4) और मार्कस हैरिस (2) नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में कोई भी विकेट नहीं गंवाया और वह भारत से अभी 316 रन पीछे है। चौथे दिन केवल 25.2 ओवर ही गेंदबाजी हो सकी।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया-
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मार्कस हैरिस (79) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, मार्नस लाबुसचाग्ने ने 38 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 37 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के विशाल स्कोर के जवाब में भारत के लिए इस पारी में कुलदीप यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए, वहीं रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह को एक सफलता हाथ लगी।

भारत ने खड़ा किया था रनों का पहाड़-
मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। चेतेश्वर पुजारा(193) और ऋषभ पंत(159) ने शतकीय पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लायन ने 4 विकेट झटके। भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 की बढ़त बना रखी है।

Published on:
06 Jan 2019 12:22 pm