क्रिकेट

ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका, डेविड वॉर्नर के बाद एक और खिलाड़ी हुआ टेस्ट सीरीज से बाहर

IND vs AUS Test Series : ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पहले ही कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर के चलते बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। वहीं अब एक और खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है। ये खिलाड़ी भी अगले दो टेस्ट नहीं खेलेगा और जल्द ही स्वदेश रवाना हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2023, 4:16 PM IST
ind-vs-aus-ashton-agar-ruled-out-of-australia-team-after-david-warner.jpg
ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका, डेविड वॉर्नर के बाद एक और खिलाड़ी हुआ बाहर।

IND vs AUS Test Series : ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पहले ही कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर के चलते बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। डेविड वॉर्नर के ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर हाेने के बाद अब एक और खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर एश्टन एगर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। जल्द ही वह स्वदेश लौट जाएंगे। एगर के अब अपनी घरेलू टीम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए शेफील्ड शील्ड और मार्श कप मैच खेलने की उम्मीद है।


ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। इसलिए उन्हें टीम से पहले ही बाहर कर दिया गया है। हालांकि, एगर के भारत में तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में खेलने की उम्मीद है, जो 17 मार्च से मुंबई में शुरू होगी।

जोश हेजलवुड और डेविड वार्नर पहले ही लौटे

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से पीछे है। वहीं, जोश हेजलवुड और डेविड वार्नर पहले ही चोटों के साथ घर वापस चले गए हैं। 29 वर्षीय एगर फरवरी की शुरुआत में टीम में चार स्पिनरों में से एक के रूप में भारत आए थे। वह सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के घरेलू सीजन के आखिरी टेस्ट में नाथन लियोन के साथ दूसरे स्पिनर के रूप में खेले था। लेकिन, उन्हें नागपुर में पहले टेस्ट के लिए नहीं चुना गया।

यह भी पढ़े - इंदौर टेस्ट से पहले सहमी ऑस्ट्रेलियाई टीम, कोच ने बल्लेबाजों को जमकर लताड़ा

एगर की जगह कुहनमैन को खिलाया

दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपने एकमात्र तेज गेंदबाज कमिंस के अलावा तीन स्पिनरों को चुना था, लेकिन एगर को एक बार फिर से नहीं चुना गया। बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनमैन ने मूल टीम में नाम नहीं होने के बावजूद टेस्ट में डेब्यू किया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही 2023 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो मैच जीत लिए हैं।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया ही बनेगी विश्व विजेता, वनडे वर्ल्ड कप को लेकर इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

Published on: