क्रिकेट

IND vs AUS: भारत और पाकिस्‍तान के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, ट्रैविस हेड समेत 3 खिलाड़ी बाहर

IND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलिया ने पाकिस्‍तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और इंडिया ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए ऑस्‍ट्रेलियाई टीमों का ऐलान कर दिया है। मिच मार्श, ट्रैविस हेड और कैमरून ग्रीन बाहर हो गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jul 2025, 12:32 PM IST
Pat Cummins
ऑस्‍ट्रेलिया टीम के कप्‍तान पैट कमिंस। फोटो ANI

IND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलिया ने पाकिस्‍तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और इंडिया ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए ऑस्‍ट्रेलियाई टीमों का ऐलान कर दिया है। ऑस्‍ट्रेलिया की टीम में कप्‍तान पैट कमिंस की वापसी हुई है तो मिच मार्श और ट्रैविस हेड दोनों पितृत्व अवकाश के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वहीं, कैमरून ग्रीन सर्जरी के चलते बाहर हो गए हैं। बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया ए टीम इंडिया ए के साथ इसी महीने के अंत में सीरीज खेलेगी। वहीं, पाकिस्‍तान के खिलाफ वनडे सीरीज अगले महीने खेली जाएगी।

नंबर चार पर उतर सकते हैं स्टीव स्मिथ

भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पाकिस्‍तान के खिलाफ आगामी सीरीज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कैमरून ग्रीन के बाहर होने के चलते ऑस्ट्रेलिया के टॉप-6 में जगह खाली है। ऐसे में उनकी जगह स्टीव स्मिथ नंबर 4 पर खेलते नजर आ सकते हैं। वहीं, उस्मान ख्वाजा को भी नया ओपनिंग पार्टनर मिलेगा।

इंडिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम

नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), कैमरून बैनक्रॉफ्ट, स्कॉट बोलैंड, जॉर्डन बकिंघम, कूपर कोनोली, ओली डेविस, मार्कस हैरिस, सैम कोंस्टास, नाथन मैकएंड्रू, माइकल नेसर, टॉड मर्फी, फर्गस ओ नील, जिमी पीरसन, जोश फिलिप, कोरी रोचिचियोली, मार्क स्टेकेटी, ब्यू वेबस्टर।

पाकिस्‍तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्‍ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्‍तान), सीन अबॉट, कूपर कॉनोली, जेक फ्रेजर मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिश, मार्नस लाबुशेन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मैथ्‍यू शॉर्ट, स्‍टीव स्मिथ, मिचेल स्‍टार्क, मार्कस स्‍टोइनिस, एडम जैम्‍पा।

Updated on:
5 Jul 2025, 12:32 PM IST
Published on: