क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 मुकाबले के लिए घोषित हुई भारतीय प्लेइंग XI, बदल गया विकेटकीपर!

India vs Australia, 1st T20I: विराट कोहली, जिन्हे वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में आराम मिला था वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम की कमान संभालते नजर आएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 8:12 AM IST
INDIA VS AUSTRALIA
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 मुकाबले के लिए घोषित हुई भारतीय प्लेइंग XI, बदल गया विकेटकीपर!

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को पहले T20 मुकाबले में ऋषभ पंत भारतीय टीम के विकेटकीपर होंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में विकेटकीपिंग करने वाले दिनेश कार्तिक को टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर जगह मिली है। कप्तान के तौर पर विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मुकाबला ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान पर 21 नवंबर को खेला जाएगा।


विराट कोहली की टीम में वापसी-
वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में विराट टीम का हिस्सा नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में विराट नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते और टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। उनको मनीष पांडेय की जगह टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के पहले दो मुकाबले में जो टीम खेली थी उसमे विराट एकमात्र बदलाव हैं।


इस तरह होगी बल्लेबाजी लाइन-अप-
रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करते नजर आएंगे। नंबर 3 पर कोहली वापसी कर सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस स्थान पर लोकेश राहुल खेल रहे थे। वह एक स्थान नीचे नंबर 4 पर खेल सकते हैं। नंबर 5 का स्थान ऋषभ पंत के लिए होगा। छठे नंबर पर दिनेश कार्तिक को जगह मिलेगी। इसके बाद ऑल-राउंडर क्रुणाल पंड्या बल्लेबाजी करने उतरेंगे, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार डेब्यू किया था। भारतीय बल्लेबाजी बहुत मजबूत नजर आ रही है।

चहल 12वें खिलाड़ी-
भारत की गेंदबाजी लाइन-अप भी सेट और मजबूत नजर आ रही है। कुलदीप यादव और क्रुणाल पंड्या भारत के स्पिन ऑप्शन होंगे। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी भुवनेश्वर कुमार, यॉर्करमैन जसप्रीत बुमराह और विराट का बाएं हाथ खलील अहमद पर होगी। लेग स्पिन गेंदबाज यजुवेंद्र चहल को 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम में चुना गया है।

Published on:
Also Read
View All
क्रिस लिन से पहले भी डोपिंग में फंस चुके हैं ये 5 बड़े क्रिकेटर, झेल चुके हैं 12 महीने का बैन

IND vs NZ 2nd ODI Playing 11: पहले मैच में जीत के बावजूद भारत की प्‍लेइंग 11 में होगा फेरबदल, जानें कौन होगा IN और कौन OUT?

हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Weather Update: भारत-न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले वेलिंगटन में भारी बारिश, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?