क्रिकेट

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश पहला मैच कल, DD या अमेजन प्राइम नहीं, इस चैनल पर देख सकेंगे लाइव मैच

IND vs BAN 1st ODI Live Streaming : भारत-बांग्लादेश के बीच कल 4 दिसंबर को पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार, सुबह 11.30 बजे से रविवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज का प्रसारण न्यूजीलैंड सीरीज की तरह डीडी स्पोर्ट्स या फिर अमेजन प्राइम पर नहीं किया जाएगा, बल्कि इस सीरीज के लाइव मैचों का आप आराम से आनंद उठा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2022, 2:18 PM IST
ind-vs-ban-1st-odi-live-streaming-details-sony-sports-network-ott-coverage-sony-liv-app.jpg
भारत-बांग्लादेश पहला मैच कल, DD या अमेजन प्राइम नहीं, इस चैनल पर देख सकेंगे लाइव मैच।

India vs Bangladesh 1st ODI Live Streaming : भारत-बांग्लादेश के बीच कल 4 दिसंबर से तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। भारतीय समयानुसार, सुबह 11.30 बजे से रविवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि इस मैच को लाइव कैसे देखा जा सकता है तो हम आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली इस सीरीज का प्रसारण न्यूजीलैंड सीरीज की तरह डीडी स्पोर्ट्स या फिर अमेजन प्राइम पर नहीं किया जाएगा, बल्कि इस सीरीज के लाइव मैचों का आप आराम से आनंद उठा सकते हैं। बता दें कि इस सीरीज में जहां टीम इंडिया के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा समेत कई सीनियर्स की वापसी हो रही है तो वहीं बांग्लादेश टीम की कमान तमीम इकबाल के चोटिल होने के चलते लिट्टन दास के हाथ में होगी।

दरअसल, अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगने के कारण बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल पूरी सीरीज के लिए बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तमीम इकबाल को ग्रोइन इंजरी हुई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तमीम इकबाल के स्थान पर वनडे सीरीज के लिए लिटन दास को टीम का नया कप्तान बनाया है। वहीं, भारतीय टीम को भी एक झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर उमरान मलिक को टीम में शामिल किया गया है।

यहां देखें लाइव मैच

बता दें कि भारत टीम के बांग्लादेश दौरे के प्रसारण अधिकार सोनी नेटवर्क के पास हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच 4 दिसंबर से शुरू हो रही सीरीज को आप Sony Sports Ten 3, Sony Sports Ten 4 और Sony Sports Ten 5 चैनल पर देख सकेंगे।

यह भी पढ़े - IND vs BAN: टीम में बड़ा बदलाव, इस तूफानी बल्लेबाज को बनाया नया कप्तान

यहां देखें लाइव स्ट्रिमिंग

भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव पर देख सकेंगे। इसके अलावा सीरीज से जुड़ी हर अपडेट आप patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़े -IND vs BAN: पहले वनडे में क्या बारिश डालेगी बाधा, पढ़ें ढाका की मौसम और पिच रिपोर्ट

Published on:
Also Read
View All
भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े