क्रिकेट

IND vs BAN 1st Test Day 3: Kl Rahul के साथ फिर हुआ धोखा? बांग्लादेश के सामने 515 रन का लक्ष्य

IND vs BAN 1st Test Day 3 Highlights: चेन्नई टेस्ट में भारत को जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य मिला है। दूसरी पारी में शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतक लगाया तो केएल राहुल को फिर से प्रयाप्त बैटिंग करने का मौका नहीं मिला।

2 min read

IND vs BAN 1st Test Day 3: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ भारत को मैच जीतने के लिए 515 रन की जरूरत है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाकर 287 रन बनाकर घोषित कर दी। शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली तो केएल राहुल 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। आपको बता दें कि राहुल पहली पारी में 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में अपना मनोबल ऊंचा करने और लय हासिल करने का अच्छा मौका था लेकिन रोहित शर्मा के पारी घोषित करने के बाद फिर से राहुल को प्रयाप्त बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। अगर राहुल यहां अच्छी पारी खेल लेते या शतक बना लेते तो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उनका हौसल और बुंलद हो जाता।

पंत और गिल ने जड़ा शतक

पहली पारी में 149 रन पर ढेर होने वाली बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 515 रनों की जरूरत है। इससे पहले तीसरे दिन के लंच तक भारत ने 205 रन बना लिए थे और उनके तीन विकेट ही गिरे थे। बीते दो दिन गेंदबाजों को खूब मदद और विकेट की झड़ी देखने को मिली लेकिन कुछ भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेली। तीसरे दिन लंच तक भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम ने 432 रनों की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन का पहला सत्र भारत के लिए एक और शानदार सत्र रहा, क्योंकि गिल (नाबाद 86) और पंत (नाबाद 82) ने बांग्लादेश के गेंदबाजी आक्रमण को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने अपना अपना शतक पूरा कर लिया।

पहली पारी में 0 पर आउट होने वाले गिल 119 रन बनाकर नाबाद रहे तो ऋषभ पंत ने 109 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। पंत और गिल लंबी पारी खेलने के इरादे से पिच पर डटे हुए नजर आए। दोनों की बल्लेबाजी ने भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया है और अब बांग्लादेश के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य है, जिसे हासिल करने के लिए उनके पास पूरे ढाई दिन का समय है।

Published on:
21 Sept 2024 01:38 pm
Also Read
View All
AFG vs NZ: गुलबदीन ने तूफानी अर्धशतक जड़ गेंदबाजों को जमकर कूटा, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य

T20 World Cup 2026 Points Table Update: टी20 वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में कुछ ही घंटे टॉप पर रह सका पाकिस्‍तान, अब भारत बना नंबर-1

अभी बहुत दूर तक जाना है… 14 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ‘भारतीय सीनियर टीम’ के लिए भरी हुंकार

भाई मजाक मत करो… T20 वर्ल्ड कप के लिए जब सूर्या के कॉल पर शॉक्ड हुए सिराज, जानें कैसे एक फोन ने पलट दी किस्मत

बुमराह को तेज बुखार, अभिषेक की तबीयत… टीम इंडिया से जुड़ेगा अब ये स्टार खिलाड़ी, सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट

अगली खबर