क्रिकेट

IND vs BAN 2nd Test: कानपुर में 3 स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम इंडिया, होमग्राउंड पर इस स्‍टार खिलाड़ी की वापसी तय, रिपोर्ट

IND vs BAN 2nd Test: बांग्लादेश के साथ दूसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। एक रिपोर्ट के तहत, भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में तीन स्पिनरों के साथ उतरेगी और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की अंतिम एकादश में वापसी तय है।

2 min read
Gautam Gambhir

IND vs BAN 2nd Test: पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम 27 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेलने के लिए उतरेगी। एक रिपोर्ट के तहत, भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में तीन स्पिनरों के साथ उतरेगी और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की अंतिम एकादश में वापसी तय है। दरअसल, ग्रीन पार्क की पिच स्पिनरों की मददगार मानी जाती है और टीम इंडिया तीन स्पिनरों के साथ उतरने की योजना बना रही है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है।

कुलदीप आखिरी टेस्ट में बने थे प्लेयर ऑफ द मैच

कुलदीप यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला मार्च 2024 में धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उस टेस्ट में कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट चटकाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। ग्रीन पार्क कुलदीप यादव का घरेलू मैदान है और टीम प्रबंधन उन्हें दूसरे टेस्ट मैच में मौका देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

मोहम्मद सिराज को दिया जाएगा आराम

रिपोर्ट के मुताबिक, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दूसरे टेस्ट मैच से आराम दिया जा सकता है। दरअसल, मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए सिराज चोटिल हो गए थे और उन्हें कुछ समय के लिए मैदान से बाहर भी जाना पड़ा था। टीम प्रबंधन सिराज को आराम दे सकता है, जिससे उन्हें पूरी तरह से फिट होने का मौका मिल सके। सिराज ने पहले टेस्ट मैच में दो विकेट चटकाए थे।

ग्रीन पार्क में खेले गए आखिरी टेस्ट में भारतीय स्पिनरों ने झटके थे 17 विकेट

भारतीय टीम ने ग्रीन पार्क में आखिरी टेस्ट मैच 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जो ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया यह टेस्ट मैच जीतने से चूक गई थी। इस टेस्ट में भारतीय टीम तीन स्पिनर रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के साथ खेलने उतरी थी। तीनों स्पिनरों ने मैच में कुल 17 विकेट चटकाए थे।

Published on:
24 Sept 2024 07:53 am
Also Read
View All
जोफ्रा आर्चर के बाद बेन स्टोक्स पर भड़के इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर , नंबर 7 पर खेलने के फैसले पर उठाया सवाल

मात्र ₹250 में देखें इंडिया-अफगानिस्तान का पूरा टेस्ट मैच, टिकटों के दाम सुन झूम उठेंगे फैंस, जानिए कब, कहां और कैसे मिलेंगे

ENG vs NZ: पहला टेस्ट नहीं खेलने पर जोफ्रा आर्चर पर भड़के साइमन डूल, कहा – ये बेतुका है, क्यों दे रहे हो साल में दस लाख पाउंड

न बुमराह, न नरेन, पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के नाम है IPL इतिहास की सबसे अच्छी इकॉनमी का रिकॉर्ड

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में फिर नहीं मिलेगी कुलदीप यादव को जगह? इरफान पठान ने बताई वजह