
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 की चैम्पियन बनी (Photo - IPL 2026)
Best Economy in IPL history: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन समाप्त हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। पिछले कुछ सीजनों की तरह इस बार भी आईपीएल में बल्लेबाजों का बोलबाला छाया रहा। बल्लेबाज पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नज़र आए। इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू होने के बाद तो 200+ स्कोर आम बात हो गई है। बल्लेबाज पवेलियन से तैयार-बैठे आते हैं और गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं।
आजकल आईपीएल में 7 या 8 की इकॉनमी देने वाले गेंदबाज को भी किफायती माना जाता है। लेकिन शुरुआती दौर में गेंदबाज 6 से भी कम की इकॉनमी से गेंदबाजी करते थे। तो क्या आप जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में सबसे बेहतरीन इकॉनमी का रिकॉर्ड किस गेंदबाज के नाम है? ज्यादातर लोग इस सवाल पर जसप्रीत बुमराह या सुनील नरेन का नाम लेते हैं, लेकिन यह रिकॉर्ड आरसीबी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के नाम है।
अनिल कुंबले: 42 मैच, 45 विकेट, इकोनॉमी- 6.58
ग्लेन मैकग्रा: 14 मैच, 12 विकेट, इकोनॉमी- 6.61
मुथैया मुरलीधरन: 66 मैच, 63 विकेट, इकोनॉमी- 6.63
रोएलॉफ वैन डेर मेरवे: 21 मैच, 21 विकेट, इकोनॉमी- 6.74
डेनियल विटोरी: 34 मैच, 28 विकेट, इकोनॉमी- 6.78
कुंबले ने आईपीएल करियर में 42 मैच खेले, जिनमें 23.51 की औसत से 45 विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी सिर्फ 6.58 रही, जो न्यूनतम 50 ओवर गेंदबाजी करने वाले किसी भी गेंदबाज से बेहतर है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 रन देकर 5 विकेट रहा, जो उन्होंने आईपीएल 2009 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया था। इसके अलावा उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल भी दर्ज किए।
कम से कम 50 ओवर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों में इकॉनमी के मामले में अनिल कुंबले पहले स्थान पर हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैकग्रा, श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन, दक्षिण अफ्रीका (अब नीदरलैंड) के स्पिनर रोएलॉफ वैन डेर मेरवे और न्यूजीलैंड के महान डेनियल विटोरी शामिल हैं। टॉप-5 में अनिल कुंबले इकलौते भारतीय हैं।
Published on:
03 Jun 2026 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
