क्रिकेट

IND vs BAN Head To Head: भारत के खिलाफ बांग्लादेश का हालिया रिकॉर्ड शानदार, जानें कितनी बार टीम इंडिया को मिली शिकस्त

IND vs BAN in Champions Trophy: भारत और बांग्लादेश की टीमें गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दूसरी बार आमने सामने होंगी। यह मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2025, 3:37 PM IST
IND vs BAN Champions Trophy 2025

India vs Bangladesh, Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में गुरुवार, 20 फरवरी 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के हालिया रिकॉर्ड्स एक दूसरे से एक दम अलग रहे हैं। भारतीय टीम ने जहां चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड को 3 मैचों की सीरीज में 3-0 से मात दी थी तो बांग्लादेश को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की डिसक्वालीफाई टीम वेस्टइंडीज ने 3-0 से हरा दिया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मुकाबले में जहां भारतीय टीम जीत के साथ आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी तो बांग्लादेश अपना प्रदर्शन सुधारना चाहेगी।

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी लेकिन उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। आईसीसी इवेंट में यह टीम कई बार भारत को परेशान कर चुकी है और 2007 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप को कौन भूल सकता है, जहां इसी बांग्लादेश ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। 2016 टी20 वर्ल्डकप हो या 2022 का वर्ल्डकप, बांग्लादेश हमेशा भारतीय टीम का टक्कर देती आई है। दूसरी ओर टीम इंडिया का यूएई में आईसीसी इवेंट का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।

इंटरनेशनल क्रिकेट की पिच पर भारतीय टीम 73 बार बांग्लादेश का सामना कर चुकी है, जिसमें से 9 मैच बांग्लादेश ने जीते हैं तो 61 मैच भारत के नाम रहे हैं। 2 मैच ड्रॉ रहे हैं तो 1 मैच का नतीजा नहीं निकल सका है। दोनों टीमें 41 वनडे में आमने सामने हुई हैं, जिसमें से 32 मैच भारत ने जीते हैं और 8 मैचों में बांग्लादेश को सफलता मिली है। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें एक बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें भारत को सफलता मिली है। दुबई में भी दोनों टीमें 2 बार आमने सामने हुई हैं और दोनों बार भारत ने बांग्लादेश को शिकस्त दी है।

बांग्लादेश के खिलाफ हालिया रिकॉर्ड

हालांकि हालिया रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया को बांग्लादेश ने पिछले 5 में से 3 मैच हारने पड़े हैं, जो टीम इंडिया के रिकॉर्ड को खराब करता है। हालांकि बांग्लादेश का पिछली सीरीज में प्रदर्शन खराब रहा था, जहां वे 3-0 से वेस्टइंडीज से हार गए थे, जो टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। दूसरी ओर भारतीय टीम इंग्लैंड को 3-0 से हराकर आ रही है। ऐसे में उनके हौसलें तो बुलंद होंगे लेकिन मैदान पर वह बांग्लादेश को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

Updated on:
19 Feb 2025, 3:37 PM IST
Published on: