क्रिकेट

IND vs BAN: मोहम्मद शमी चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर हुए, टेस्ट खेलने पर भी सस्पेंस

Shami ruled Out: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हाथ में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनका 14 दिसंबर से चटगांव में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में खेलना भी संदिग्ध है।
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2022, 10:41 AM IST
shami_kol.png

Mohammad Shami Injured Bangladesh vs India ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हाथ में चोट लगने की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। शमी की चोट कितनी गहरी है इसको लेकर अभी कोई अपडेट नहीं आया है। बीसीसीआई की ओर से अब तक चोट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। न ही अब तक उनके रिप्लेसमेंट की कोई घोषणा हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वे टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक शमी को यह चोट ट्रेनिंग सेशन के दौरान लगी है। बुमराह की गैरमौजूदी में शमी वनडे सीरीज में भारतीय पेस अटैक का नेतृत्व करने वाले थे। ऐसे में यह भारत के लिए एक बड़ा झटका है। इस सीरीज के लिए शमी के अलावा शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन स्क्वाड का हिस्सा हैं। ऐसे में रिप्लेसमेंट के तौर पर अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। अर्शदीप ने हालही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया है।

शमी का वनडे सीरीज से बाहर होना निश्चित तौर पर चिंता की बात है, लेकिन सबसे बड़ी चिंता ये है कि वह टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं और यहां उन्हें बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम के गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालनी थी। ऐसे में देखना होगा की अगर वे टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो जाते हैं तो उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर कौन आता है। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे रविवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन।

भारत का बांग्लादेश दौरा
- 4 दिसंबर, पहला वनडे (ढाका) 11.30 बजे
- 7 दिसंबर, दूसरा वनडे (ढाका) 11.30 बजे
- 10 दिसंबर, तीसरा वनडे (ढाका) 11.30 बजे
- 14-18 दिसंबर, पहला टेस्ट (चटगांव)
- 22-26 दिसंबर, दूसरा टेस्ट (ढाका

Published on: