क्रिकेट

IND vs BAN: मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ की घातक गेंदबाजी, अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में बांग्लादेश के दो विकेट लिए। उन्होंने सौम्य सरकार को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया, जबकि मेहदी हसन मिराज को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। सरकार खाता नहीं खोल सके, जबकि मिराज ने पांच रन बनाए। इन दो विकेट के साथ ही शमी ने एक खास उपलब्धि हासिल की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Feb 2025, 5:29 PM IST
Mohammed-Shami
मोहम्मद शमी (फोटो- IANS)

Mohammad Shami, India vs Bangladesh, Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुक़ाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहर देखें को मिला है। शमी ने जल्द बांग्लादेश को दो झटके दिये और उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया।

शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में बांग्लादेश के दो विकेट लिए। उन्होंने सौम्य सरकार को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया, जबकि मेहदी हसन मिराज को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। सरकार खाता नहीं खोल सके, जबकि मिराज ने पांच रन बनाए। इन दो विकेट के साथ ही शमी ने एक खास उपलब्धि हासिल की। वे 2015 के बाद से वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी को मिलाकर पावरप्ले में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

शमी ने 19.8 के स्ट्राइक रेट से अबतक 20 विकेट झटके हैं। वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 33.6 के स्ट्राइक रेट से 26 विकेट लिए हैं। लिस्ट में 19 विकेट के साथ मिचेल स्टार्क तीसरे और 14 विकेट के साथ क्रिस वोक्स चौथे स्थान पर हैं।

मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 42 ओवर में पांच विकेट खोकर 183 रन बना लिए हैं। जाकिर अली और तौहीद ह्रदोय की शानदार पारियों ने टीम को जल्द झटकों के बाद संभाल लिया है। ह्रदोय 84 और जाकिर 68 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Updated on:
20 Feb 2025, 5:29 PM IST
Published on: