क्रिकेट

IND vs BAN: भारत को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचेगा बांग्लादेश? मैच से पहले कप्तान का बड़ा दावा

IND vs BAN Super 8: टी20 विश्व कप के अपने पहले सुपर 8 मैच में ऑस्ट्रेलिया से DLS के जरिए 28 रन से हारने के बावजूद, बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को कमबैक करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2024, 9:07 PM IST
ind vs ban t20 world cup 2024 super 8 najmul shanto on india vs bangladesh match rohit sharma suryakumar yadav

IND vs BAN, T20 World Cup 2024 Super 8: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश का अगला मैच 22 जून को भारत से और फिर 25 जून को अफगानिस्तान से होगा। अगर उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो उन्हें इन दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद शांतो ने कहा, "अगले दो मैच महत्वपूर्ण हैं और अगर हम इससे बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं और अगर हम अगले दो मैच जीत सकते हैं तो हम बेहतर स्थिति में होंगे। हम हर मैच जीतने के लिए खेलेंगे।"

पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

पैट कमिंस की हैट्रिक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन पर रोक दिया। शांतो और लिटन दास की 58 रनों की साझेदारी ने बांग्लादेश को शुरुआती झटके के बाद प्रतिस्पर्धी स्थिति में पहुंचा दिया। जवाब में, सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (नाबाद 53) और ट्रेविस हेड (31) ने रन चेज में शानदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के140 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत करते हुए 11.2 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए, तभी बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा।

भारत को भी हराएगा बांग्लादेश?

खराब मौसम और तेज बारिश के कारण यह मैच यहां से आगे नहीं बढ़ पाया और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच डकवर्थ लुईस स्टर्न मेथड से 28 रन से जीत लिया। इस मैच के बाद अब बांग्लादेश एक मैच हारते हुए सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा लेकिन कप्तान को भरोसा है कि उनकी टीम भारत और अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

Updated on:
21 Jun 2024, 9:07 PM IST
Published on: