
Team India Head Coach: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम कैसा भी प्रदर्शन करे, हेड कोच और स्टाफ का बदलना तय माना जा रहा है। इसके लिए बीसीसीआई ने इंटरव्यू भी कर लिए हैं और बस नाम का ऐलान करना है। हालांकि इन सबके बीच बड़ी खबर आ रही है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल को खत्म हो जाएगा लेकिन उसके तुरंत बाद जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को हेड कोच (Team India Head Coach) बनाकर भेजा जाएगा। लक्ष्मण इस समय A टीम के कोच हैं और सीनियर टीम के साथ कई दौरों पर जा चुके हैं।
टीम इंडिया को 6 से 14 जुलाई के बीच जिम्बाब्वे के साथ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच बनाकर भेजा जाएगा। टीम इंडिया पहला मैच हरारे में 6 जुलाई को खेलेगी। इसके बाद 7 तो दूसरा, 10 को तीसरा, 13 को चौथा और 14 को पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज पर युवाओं को मौका दिया जा सकता है, जिसमें मयंक यादव, रिंकू सिंह और मोहसिन खान बड़े दावेदार हैं। इस सीरीज का बाद भारतीय टीम को श्रीलंका के साथ सीरीज खेलनी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम गंभीर को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के साथ जिम्मेदारी दी जाएगी। श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। 27 जुलाई से इस दौरे की शुरुआत होगी लेकिन अभी तक वेन्यू की घोषणा नहीं हुई है। इस दौरे पर टीम इंडिया को नया कोच और नए सपोर्ट्स स्टाफ के मिलने की उम्मीद है।
Updated on:
21 Jun 2024, 8:24 PM IST
Published on:
21 Jun 2024, 8:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.