
Abhishek Sharma Fastest Fifty in England: डरहम में बुधवार की रात अभिषेक शर्मा का बल्ला ऐसा चला कि उन्होंने कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डाले। उन्होंन पहले 2 छक्के लगाकर सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल में छक्कों का शतक पूरा किया और बाद में अर्धशतक पूरा कर नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और वह इंग्लैंड में सबसे तेज टी20 अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
अभिषेक ने पहले टी20 मुकाबले में सिर्फ 24 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने 245 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 4 छक्के लगाए। इससे पहले राहुल ने साल 2018 में खेले गए टी20 मुकाबले में 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को इस मुकाबले में भी बरकरार रखा। वह इंग्लिश टीम के खिलाफ टी20 में खेली 7 पारियों में 219 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 347 रन बना चुके हैं।
अभिषेक के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए। अय्यर ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 68 रन बनाए। हालांकि, आयरलैंड सीरीज के बाद संजू सैमसन का खराब प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और बिना खाता खोले रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। तिलक वर्मा 13 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं, शिवम दुबे 21 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। दुबे ने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 चौके और 3 छक्के लगाए। शिवम की आतिशी पारी के बूते भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही। हालांकि, भारतीय पारी के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश नहीं रुकी, जिसके कारण मैच को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।