क्रिकेट

IND vs ENG 2nd Test Day 2: टीम इंडिया के 329 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम लड़खड़ाई, स्कोर 92/6

-पहले दिन रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला। उन्होंने शानदार 161 रन की पारी खेली और टीम इंडिया को मुश्किल से उभारा।-भारत के 329 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।-इंग्लैंड टीम के 82 रनों के निजी स्कोर पर 5 विकेट गिर चुके हैं। भारत अभी 247 रन आगे है।

2 min read
Feb 14, 2021

नई दिल्ली। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपने दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। इंग्लैंड की टीम के 34 ओवर में 77 रन पर 5 विकेट गिर चुके हैं और वह अभी भारत से 252 रन पीछे चल रहा है।

लंच तक बेन स्टोक्स 16 गेंदों में आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से अश्विन ने 15 रन देकर दो विकेट और इशांत शर्मा तथा अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले दूसरे दिन सुबह भारत की पहली पारी 329 रन पर ऑलआउट हो गयी। भारत ने दूसरे दिन अपने शनिवार के कुल स्कोर 300 में सिर्फ 29 रन जोड़े।

पहली पारी में भारत को ढेर करने के बाद उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने रोरी बर्न्‍स (0), डोमोनिक सिब्ले (16) और पिछले मुकाबले में दोहरा शतक जड़ने वाले जोए रूट (6) के विकेट महज 23 रन पर ही गंवा दिए। इसके बाद लंच ब्रेक से ठीक पहले डेनिलयल लॉरेंस (9) भी पवेलियन लौट गए।

भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने बर्न्‍स को पहली ओवर की तीसरी गेंद पर पगबाधा आउट कर दिलाई। इसके बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सिब्ले को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड को तीसरा झटका अक्षर पटेल ने रूट को अश्विन के हाथों कैच कराकर दिया। लंच से ठीक पहले लॉरेंस अश्विन की गेंद पर शुभमन गिल को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।

प्लेइंग XI:

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: रोरी बर्न्स, डॉम सिब्ले, डेनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), मोईन अली, ओली स्टोन, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड।

Updated on:
14 Feb 2021 01:42 pm
Published on:
14 Feb 2021 08:53 am
Also Read
View All