क्रिकेट

IND vs ENG 3rd ODI: लॉर्ड्स के आंकड़ों ने बढ़ाई रोहित शर्मा की टेंशन, अब तक बना पाए हैं सिर्फ 15 रन

India vs England: लॉर्ड्स वनडे से पहले भले ही रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की खबरों पर अफवाह की मुहर लग गई हो लेकिन यहां के आंकड़े 'हिटमैन' की टेंशन जरूर बढाएंगे।
2 min read
Jul 18, 2026
Rohit Sharma at lords
रोहित शर्मा (फोटो- IANS)

Rohit Sharma at Lords Cricket Ground: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमें सीरीजा पर कब्जा करना चाहेंगी लेकिन इस मुकाबले में सबकी नजरें रोहित शर्मा के प्रदर्शन होंगी। व्हाइट बॉल क्रिकेट में इस मैदान ने हमेशा रोहित शर्मा को निराश किया है। ऐसे में तीसरे वनडे में हिटमैन अपना रिकॉर्ड तो सुधारना ही चाहेंगे, साथ ही आलोचकों की बोलती बंद करना चाहेंगे।

2 वनडे में बनाए हैं 15 रन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में अब तक सिर्फ 2 वनडे मुकाबले खेले हैं। एक मैच में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे तो दूसरे मुकाबले में 15 रन ही बना सके। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर रोहित ने इस मैदान पर कुल 5 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 22 की औसत से 133 रन निकले हैं।

वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला है। जिसके बाद रोहित के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया गया कि रोहित अपने करियर का आखिरी वनडे लॉर्ड्स में खेलने वाले हैं और इस सीरीज के बाद सिलेक्टर्स उन्हें एकदिवसीय टीम में नहीं रखना चाहते हैं। हालांकि BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इसे सिर्फ अफवाह करार दिया।

पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, दूसरे मैच में वह 47 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 26 रन ही बना सके थे। आमतौर पर अपनी आक्रामक शैली के लिए मशहूर रोहित इस सीरीज में रन और बेहतर स्ट्राइक रेट के लिए जूझते नजर आए हैं। हालांकि, भारतीय टीम चाहेगी कि रोहित लॉर्ड्स में अपने खराब रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए तीसरे वनडे में दमदार पारी खेलें।

इंग्लैंड में गरजता है बल्ला

रोहित शर्मा इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 91 की स्ट्राइक रेट और 65 की औसत से 1,454 रन बना डाले हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे और रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के के केन विलियमसन 1393 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स ने 1345 रन बनाए हैं और वह 5वें स्थान पर हैं।

Updated on:
18 Jul 2026 11:37 am
Published on:
18 Jul 2026 11:37 am