क्रिकेट

IND vs ENG 3rd Test 2021: रोहित कर सकते हैं ये कारनामा, बना सकते हैं इतिहास!

IND vs ENG 3rd Test 2021: इंग्लैंड के विरुद्ध खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा 50+ स्कोर करके विराट कोहली को टेस्ट रैंकिंग में पछाड़ सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2021, 7:51 PM IST
IND vs ENG 3rd Test 2021: Rohit Sharma (File Photo)
IND vs ENG 3rd Test 2021: Rohit Sharma (File Photo)

नई दिल्ली। IND vs ENG 3rd Test 2021: भारत ने लॉर्ड्स का ऐतिहासिक टेस्ट मैच 151 रनों से जीता है। बावजूद इसके कप्तान विराट कोहली के लिए बुरी खबर सामने आई है। कोहली का प्रदर्शन खेले गए दोनों ही टेस्ट मैचों में ज्यादा खास नहीं रहा। कप्तान कोहली नॉटिंघम और लॉर्ड्स दोनों ही टेस्ट मैच में बड़ा स्कोर करने में कामयाब नहीं रहे। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में खेली गई पहली पारी में 42 रन और दूसरी पारी में 20 रन ही बना पाए। इस नाकामी का नुकसान उन्हें हाल ही में जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में उठाना पड़ा।

अगले टेस्ट में रोहित शर्मा से भी हो सकते हैं पीछे

हाल ही में जारी की गई आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली का पांचवां स्थान है लेकिन उनकी टेस्ट रेटिंग घटकर 776 अंकों पर आ गई है। वहीं, हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अपने करियर की बेस्ट टेस्ट रैंकिंग पर आ गए हैं। वह विराट कोहली से 3 रेटिंग प्वाइंट ही पीछे हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रोहित शर्मा 773 अंकों के साथ विराट कोहली के बाद छठे स्थान पर काबिज हैं। अगर लीड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली का प्रदर्शन नॉटिंघम और लॉर्ड्स टेस्ट मैच की तरह निराशाजनक रहा और रोहित शर्मा 50 प्लस स्कोर करने में कामयाब रहे तो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकेगा और यह इतिहास में पहली बार होगा की रोहित शर्मा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली को पीछे छोड़ेंगे।

रोहित, विराट की कप्तानी के लिए भी खतरा

विराट कोहली की हालिया फॉर्म को देखते हुए हैं बहुत सारे आलोचक उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठाने लगे हैं। उन आलोचकों का कहना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को टेस्ट टीम की कप्तानी का मौका देना चाहिए।

जब कभी विराट कोहली का बल्ले के साथ प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता आलोचक ऐसे सवाल उठाते रहते हैं। रोहित शर्मा अभी भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान हैं। साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल का ख़िताब 5 बार अपने नाम कर चुकी है।

Published on:
Also Read
View All
भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े