क्रिकेट

IND VS ENG 3rd Test: पुजारा की खराब फॉर्म बरकरार, फिर तोड़ा कोहली का भरोसा, भड़के फैंस ने किए ऐसे ट्वीट्स

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले 2 टेस्ट मुकाबलों में पुजारा खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और तीसरे टेस्ट की पहली पारी में भी वह सिर्फ 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2021, 8:50 PM IST
cheteshwar_pujara_.jpg

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारत ने सिर्फ 21 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर कप्तान विराट कोहली का भरोसा तोड़ दिया हैं। दरअसल, पुजारा पहले दो टेस्ट मैचों में भी बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं और चार पारियों में सिर्फ 70 रन ही जोड़ पाए थे। इसके बाजवूद तीसरे टेस्ट में भी उन्हें मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने एक बार फिर विराट कोहली को निराश किया और केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

शायद ही चौथे टेस्ट में पुजारा को मिले मौका
पुजारा पिछले काफी समय से लगातार खराब से जूझ रहे हैं। पहले और दूसरे टेस्ट में भी उनकी शुरुआत काफी खराब रही थी। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी पुजारा का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर पुजारा की बल्लेबाजी पर खूब सवाल उठाए थे। अब एक बार फिर फ्लॉप प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खूब जमकर क्लास लगा रहे हैं। पुजारा के प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि उन्हें शायद ही चौथे टेस्ट में खेलने का मौका मिले।

भड़के फैंस

2019 में लगाया था आखिरी शतक
चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी बार 2019 में शतक लगाया था। उस वक्त पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए मैच में 193 रन ठोक दिए थे। उस वक्त पुजारा ने सीरीज में 521 रन बनाए थे। पुजारा के दमदार प्रदर्शन की बदौलत ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीती थी।

Updated on:
25 Aug 2021, 8:50 PM IST
Published on: