क्रिकेट

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने किए बड़े बदलाव, मलान और साकिब की वापसी, 3 खिलाड़ी को किया बाहर

इंग्लैंड ने बुधवार शाम को तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान किया। तीन खिलाड़ियों को फ्लॉप प्रदर्शन के चलते किया बाहर तो दो खिलाड़ियों की हुई वापसी।
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2021, 12:10 AM IST
dawid_malan.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के दो टेस्ट खेले जा चुके हैं। पहला ड्रॉ रहा था और दूसरा भारतीय टीम ने 151 रनों से जीता। तीसरा टेस्ट 25 से 29 अगस्त के बीच खेला जाना है। लेकिन इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। इंग्लैंड ने बुधवार शाम को तीसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया है और प्लेइंग इलेवन में डेविड मलान ओर साकिब महमूद को जगह दी है। वहीं डॉम सिब्ले, जैक लीच और जैक क्रॉली को बाहर कर दिया है। इंग्लैंड ने मार्क वुड को चोट के बावजूद 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।

मलान की 3 साल बाद हुई टेस्ट टीम में वापसी
33 वर्षीय डेविड मलान फिलहाल टी20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी हैं। अब मलान की तीन साल बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। इससे पहले वह आखिरी बार साल 2018 में टेस्ट सीरीज खेले थे। इसके बाद खराब फॉर्म की वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। सिब्ले का मौजूद सीरीज में भारत के खिलाफ प्रदर्शन खराब रहा है। चार पारियों में उनका सर्चोच्च स्कोर 28 रन था।

ओली पोप और डैन लॉरेंस ने बनाई जगह
तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से शुरू होगा। ओली पोप और डैन लॉरेंस ने टीम में अपनी जगह बनाई है। गौरतलब है कि इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में 151 रनों से हार गई थी। इस तरह भारत ने सीरीज में 1—0 की बढ़त बना ली है। पहला टेस्ट ड्रॉ हुआ था।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, जो रूट (कप्तान) डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोइन अली, सैम करन, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, डैन लॉरेंस, क्रेग ओवरटन, साकिब महमूद, ओली पोप।

Published on: