क्रिकेट

IND vs ENG, 4th Test, Day 3: रोहित का शतक, भारत ने बनाए 3/270 रन

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी ठोस शुरुआत की है। एक विकेट के नुकसान पर 149 रन बना चुका है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2021, 11:24 PM IST
india_vs_england.jpg

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (127) की शतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 270 रन बनाए और 171 रनों की बढ़त हासिल कर ली। स्टंप्स तक कप्तान विराट कोहली 37 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन और रवींद्र जडेजा 33 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 9 बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिंसन को दो विकेट और जेम्स एंडरसन को अबतक एक विकेट मिला है।

इससे पहले, भारत ने आज बिना विकेट खोए 43 रन से आगे खेलना शुरू किया और लोकेश राहुल 22 रन और रोहित ने 20 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई पारियां खेल इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। राहुल धीरे-धीरे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन एंडरसन ने विकेट के पीछे कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। राहुल ने 101 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। दूसरे सत्र में रोहित और चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

रोहित ने विदेशी जमीन पर जड़ा पहला शतक
इसी के साथ रोहित ने अपना शतक जड़ा जो विदेशी जमीन पर उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। इस बीच, रोहित रॉबिंसन का शिकार बने और यह साझेदारी टूट गई। रोहित ने 256 गेंदों पर 127 रन की अपनी पारी में 14 चौके और एक SIX जड़ा। रोहित के आउट होने के तुरंत बाद ही पुजारा भी आउट हो गए और तीसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। पुजारा ने 127 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 61 रन बनाए।

अश्विन को फिर नहीं मिला मौका
टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को लगातार 4 टेस्ट मैचों में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं हैं। वह अपनी बार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस यही उम्मीद लगाए बैठे कि उन्हें जल्द ही मौका मिलेगा।

टीम
भारत-रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

Updated on:
4 Sep 2021, 11:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All