क्रिकेट

IND vs ENG: भारत ने 3 विकेट खोकर बनाए 118 रन, टीम इंडिया इतिहास रचने से अब सिर्फ 74 रन दूर

IND vs ENG 4th Test: इंग्‍लैंड से मिले 192 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने चौथे दिन लंच तक 3 विकेट के नुकसान 118 रन बना लिए हैं। अब भारतीय टीम जीत के लिए महज 74 रन की दरकार है। शुभमन गिल 18 रन पर नाबाद हैं तो वहीं रवींद्र जडेजा 3 बनाकर खेल रहे हैं।
2 min read
shubman_gill.jpg

IND vs ENG 4th Test Day 4 Update: भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। इंग्‍लैंड ने दूसरी पारी में 145 रन बनाते हुए पहली पारी के आधार पर मिली 46 रनों की बढ़त के साथ भारत के सामने 192 रन का लक्ष्‍य रखा था। भारत ने चौथे दिन लंच तक 3 विकेट के नुकसान 118 रन बना लिए हैं। कप्‍तान रोहित शर्मा ने 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। अब भारतीय टीम जीत के लिए महज 74 रन की दरकार है। शुभमन गिल 18 रन पर नाबाद हैं तो वहीं रवींद्र जडेजा 3 बनाकर खेल रहे हैं।


रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

192 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए थे। आज चौथे दिन भारत को पहला झटका 84 के स्‍कोर पर यशस्‍वी जायसवाल के रूप में लगा। यशस्‍वी 37 रन बनाकर जो रूट का शिकार बने। इसके बाद 99 के स्‍कोर पर भारत को सबसे बड़ा झटका कप्‍तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित शर्मा 55 रन बनाकर टॉम हार्टली का शिकार हुए। टीम के खाते में एक रन ही जुडा था कि रजत पाटीदार को शोएब बशीर ने शून्‍य पर चलता कर दिया। भारत ने चौथे दिन लंच तक 3 विकेट के नुकसान 118 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 18 रन पर नाबाद हैं तो वहीं रवींद्र जडेजा 3 बनाकर खेल रहे हैं।

इंग्‍लैंड ने पहली पारी में बनाए 353 रन

इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया था। इंग्लिश टीम ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए। इंग्‍लैंड के लिए जहां जो रूट ने 122 रन की शानदार पारी खेली तो ओली रॉबिनसन ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार, डेब्‍यूटंट आकाशदीप ने तीन और मोहम्‍मद सिराज ने दो विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें : DRS पर छिड़ा नया विवाद, माइकल वॉन ने बताया खत्म करने का अजीबो-गरीब फॉर्मूला

इंग्‍लैंड को मिली 46 रन की मामूली बढ़त

इंग्‍लैंड की पहली पारी में 353 रन के जवाब बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि बाद में ध्रुव जुरेल ने 90 रन की पारी खेलते हुए टीम के स्‍कोर को 300 के पार पहुंचाया। भारत ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए और इंग्‍लैंड को 46 रन की मामूली बढ़त मिली। भारत के लिए ध्रुव जुरेल ने 90 रन तो यशस्‍वी जायसवाल ने 73 रने बनाए। वहीं, इंग्‍लैंड के लिए शोएब बशीर ने पांच विकेट हॉल किया तो टॉम हार्टली ने तीन और एंडरसन ने दो विकेट चटकाए।

भारत के सामने रखा 192 रन का लक्ष्‍य

46 रन की बढ़त के साथ इंग्‍लैंड की दूसरी पारी में शुरुआज कुछ खास नहीं रही। अश्विन के पंजे में फंसी इंग्लिश टीम अपनी दूसरी पारी में महज 145 रन पर सिमट गई और इस तरह भारत के सामने 192 रन का लक्ष्‍य रखा। इंग्‍लैंड के लिए जैक क्राली ने 60 रन की पारी खेली तो जॉनी बेयरस्‍टो ने 30 रन बनाए। इसके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 20 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका। वहीं, भारत के लिए आर अश्विन ने पांच विकेट हॉल किया तो कुलदीप यादव ने चार विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें : ध्रुव जुरेल ने आखिर क्यों सैल्यूट मारकर सेलिब्रेट की पहली टेस्ट फिफ्टी

Published on:
26 Feb 2024 11:36 am