क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट में 131 रन बनाने वाले बल्लेबाज को भारतीय टीम में मिलेगी जगह? कोच ने दिया यह संकेत

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 से 27 जुलाई तक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।
2 min read
Jul 18, 2025
Team India
Team India (Photo Credit - BCCI)

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 से बढ़त कायम कर भारतीय टीम पर दबाव बढ़ा दिया है। सीरीज में बराबरी करने के उद्देश्य से भारतीय टीम में बदलाव की बात उठने लगी। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के 3 टेस्ट मैच में 21.83 की औसत से कुल 131 रन बनाने वाले करुण नायर के खराब फॉर्म पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। यह तब है जब लीड्स के बाद पिछले दो मुकाबलों में उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी का मौका दिया गया, लेकिन बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो सके। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीरीज में अब खेले गए मुकाबलों में उनका सर्वोच्च स्कोर 40 रन है।

हालांकि भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने करुण नायर के प्रदर्शन पर जिस तरह के विचार साझा किए, उससे मैनचेस्टर में उनके खेलने के बारे में संकेत मिलता है। कोच रेयन टेन डोशेट ने उनके बारे में कहा कि वह अच्छी लय और गति के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने शीर्ष क्रम से अधिक रन बनाने की जरूरत पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने टीम के प्रदर्शन की बात भी और नियमित अंतराल पर विकेट खोने पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ जब आप टेस्ट सीरीज में 2-1 से पीछे हों, तो यह बात थोड़ी अजीब लग सकती है। लेकिन हमें लगता है कि सीरीज के ज्यादातर हिस्सों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कम अंतराल में बार-बार कई विकेट गंवाना जाहिर तौर पर दोनों हार की मुख्य वजह रही है।

नंबर-3 पर भारत के पास अन्य विकल्प

इंग्लैंड के खिलाफ यदि करुण नायर को बाहर बैठाने का निर्णय किया जा ता है तो नंबर तीन पर भारत के पास अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन मौजूद हैं। साई सुदर्शन को लीड्स टेस्ट मैच में मौका मिला था और वह सिर्फ 0 और 30 रन बना सके थे, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन को अभी डेब्यू का इंतजार है।

Updated on:
18 Jul 2025 10:10 pm
Published on:
18 Jul 2025 10:10 pm
Also Read
View All
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन का खोला राज़, बताया हर मैच से पहले करते हैं ये काम

Mirabai Chanu Struggle Story: आर्थिक तंगी के चलते चुनती थीं लकड़ियां, ऐसे वेटलिफ्टर बनी मीराबाई चानू, संघर्ष की कहानी ऐसी कि आंखों में आ जाएंगे आंसू

IND vs ZIM: बेकार गई रयान बर्ल की अर्धशतकीय पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

अब्दुल्ला फजल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से बाहर, पीसीबी ने अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील को टीम में दी जगह

IND vs ZIM: सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बावजूद प्रिंस यादव नहीं खेल पाये आखिरी टी20, अब सामने आई यह वजह