क्रिकेट

IND vs ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत के लिए इस स्टार खिलाड़ी ने किया डेब्यू

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे हैं। दीपदास गुप्ता ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी। अंशुल को प्रसिद्ध कृष्णा पर तरजीह मिली है।

less than 1 minute read
Jul 23, 2025
टॉस के दौरान बेन स्टोक्स और शुभमन गिल (Live streaming screenshot/jiostar)

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुक़ाबला खेला जा रहा है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज इस मैच में डेब्यू कर रहे हैं।

दोनों टीमों में हुए ये बदलाव

तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे हैं। दीपदास गुप्ता ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी। अंशुल को प्रसिद्ध कृष्णा पर तरजीह मिली है। टॉस के दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया कि लियाम डॉसन की वापसी हुई है। वहीं, भारत इस मुकाबले में कंबोज के अलावा दो और बदलावों के साथ उतरा है। दायें हाथ के बल्लेबाज करुण नायर की जगह साई सुदर्शन को फिर से मौका मिला है। आकाश दीप की जगह अंशुल कंबोज आए हैं। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर की ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी की जगह टीम में वापसी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

Also Read
View All

अगली खबर