क्रिकेट

भारत रवाना हुए बेन स्टोक्स, रवाना होने से पहले फ्लाइट की फोटो की शेयर

-इंग्लिश और भारतीय टीम चेन्नई के होटल लीला पैलेस में साथ रुकेगी।-बेन स्टोक्स के अलावा जोफ्रा आर्चर और रोनी बर्न्‍स श्रीलंका गई इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं हैं इसलिए वो भी पहले भारत आ रहे हैं।  
less than 1 minute read
Jan 24, 2021
ben_stokes.jpg

नई दिल्ली। इंग्लैंड के ऑलराउंडर Ben Stokes भारत के साथ होने वाली चार मैचों की टेस्ट, पांच मैचों की वनडे सीरीज तथा तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत रवाना हो गए हैं। स्टोक्स (Ben Stokes) ने रविवार को अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह विमान में सवार हैं और उन्होंने इस तस्वीर का कैप्शन ‘सी यू सून इंडिया, जल्द मिलेंगे भारत‘ दिया है। जोए रूट की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम इन दिनों श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेल रही है।

27 जनवरी को चेन्नई में इकट्ठा होगी भारतीय टीम
आने वाली सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम 27 जनवरी को चेन्नई में इकट्ठा होगी। भारत को पांच फरवरी से चेन्नई के एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलना है। ऐसा पता चला है कि खिलाड़ी चेन्नई में टुकड़ों में अलग.अलग शहरों से पहुंचेंगे और 27 जनवरी को बायो बबल में कदम रखेंगे। वह एक सप्ताह तक क्वारंटीन रहेंगे और इस दौरान भारतीय टीम प्रबंधन सीरीज को लेकर रणनीति बनाएगी।

बायो बबल में रहेंगी इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड टीम भी 27 जनवरी से बायो बबल में कदम रखेगी। वह 26 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म कर भारत आएगी। स्टोक्स के अलावा जोफ्रा आर्चर और रोनी बर्न्‍स इंग्लैंड टीम से कुछ दिन पहले भारत आ जाएंगे। यह तीनों श्रीलंका गई इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं हैं। दोनों टीमें चेन्नई के लीला पैलेस में मैच अधिकारियों के साथ रुकेगी।

Updated on:
24 Jan 2021 03:51 pm
Published on:
24 Jan 2021 03:40 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान