क्रिकेट

भारत के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, जानिए किसकी हुई वापसी, किसका कटा पत्ता

-5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम की ऐलान।-इंग्लैंड टीम में सलामी बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन की हुई वापसी।-विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की हुई वापसी।-सभी 5 टी-20 मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में 12 मार्च से होंगे।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2021, 11:10 PM IST
england_team.png
इंग्लैंड टीम

नई दिल्ली। इंग्लैंड (England) ने भारत दौरे (India Tour) पर होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज (T20 Series) के लिए गुरुवार को अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। टीम में सलामी बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) की वापसी हुई है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, लिविंगस्टोन के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) की भी वापसी हुई है। बटलर भारत के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम का हिस्सा थे। लेकिन अंतिम तीन टेस्ट में वह नहीं खेलेंगे और टी-20 सीरीज में ही वापसी करेंगे।

जैक बॉल और मैट पार्किंसन का रिजव खिलाड़ियों के रूप में चयन
27 साल के लिविंगस्टोन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इंग्लैंड की वनडे टीम का हिस्सा थे। इंग्लैंड ने साथ ही टी-20 सीरीज के लिए जैक बॉल और मैट पार्किंसन को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में चुना है। इंग्लैंड की यह टी-20 सीरीज भारत में होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

सभी 5 टी-20 मैच सरदार पटेल स्टेडियम में होंगे
इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज के अपने सभी मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में 12 मार्च से खेलेगी। इसके बाद 23 मार्च से पुणे में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और इसके बाद में टीम की घोषणा की जाएगी।

टीम : इयोन मोर्गन ‘कप्तान‘, मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम क्यूरन, टॉम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले और मार्क वुड।

Published on:
Also Read
View All
IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान