
नई दिल्ली। गुजरात के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इंग्लैंड की पहली पारी पहले दिन 205 रन पर सिमट गई थी। दूसरे दिन भारतीय टीम 365 न बनाकर ऑल आउट हो गई। अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
160 रनों की बढ़त
आज की भारतीय टीम ने कल के 294 रनों से आगे खेलना शुरू किया था। पहले ईशांत शर्मा और उसके बाद मोहम्मद सिराज भी आउट हो गए। इसी के साथ भारत के सभी विकेट गिर गए। वॉशिंगटन सुंदर आज अपने क्रिकेट करियर का पहला शतक लगाने के बेहद करीब पहुंच गए थे। उन्होंने 174 गेंदों पर उन्होंने 96 रन बना भी लिए थे लेकिन टेस्ट करियर का पहला शतक लगाने से चूक गए। भारत ने सभी विकेट गंवाकर 365 रन बनाए और 160 रन की बढ़त बना ली है।
ईशांत शर्मा अक्षर पटेल के बाद शर्मा क्रीज पर आए थे लेकिन पहली गेंद पर ही शर्मा आउट हो गए। बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। ये भारत के लिए नौवां झटका था।