क्रिकेट

IND vs ENG : रोहित शर्मा ने लंबे इंतजार के बाद विदेशी धरती पर जड़ा अपना पहला शतक

IND vs ENG : भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में विदेशी धरती पर अपना टेस्ट शतक जड़ दिया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2021, 8:28 PM IST
rohti_sharma-3.jpg

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। चौथा टेस्ट ओवल के मैदान पर चल रहा है। रोहित शर्मा लगातार इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब तक इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट। इस बीच रोहित शर्मा ने चौथे टेस्ट के दूसरे तीसरे दिन लंबे इंतजार के बाद विदेशी धरती पर अपना पहला टेस्ट शतक जड़ दिया है।

सिक्स लगाकर पूरा किया शतक
रोहित शर्मा ने विदेशी धरती पर अपना पहला शतक इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज मोईन अली की गेंद पर सिक्स लगाकर शानदार अंदाज में पूरा किया। दूसरी पारी में भारत चायकाल तक एक विकेट के नुकसान पर 199 रन बना चुका है। ऐसे में भारत दूसरी पारी में 100 रन की बढ़त बना चुका है। दूसरे दिन भारत ने बिना कोई विकेट खोए 43 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

रोहित शर्मा की सबसे स्लो फिफ्टी
रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों को खूब छकाया है। रोहित ने अपने 50 रन 145 गेंदों में पूरे किए। यह उनके टेस्ट क्रिकेट कॅरियर की सबसे स्लो फिफ्टी है। इससे पहले रोहित शर्मा ने जनवरी, 2015 में सिडनी टेस्ट में 132 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। वह अपने टेस्ट कॅरियर में 50 रन बनाने के लिए तीन बार 100 से ज्यादा गेंद खेल चुके हैं। लीड्स में रोहित ने 125 गेंदों पर 50 पूरे किए थे।

2021 में बना चुके हैं 1000 रन
रोहित शर्मा साल 2021 में सभी फॉर्मेट में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। द ओवल मैदान पर रोहित शर्मा ने मोईन अली की गेंद पर सिक्स लगाकर अपने टेस्ट कॅरियर का 8वां शतक पूरा किया।

Published on:
Also Read
View All