क्रिकेट

IND vs ENG : शार्दुल ठाकुर ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बने पहले भारतीय

भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने टेस्ट क्रिकेट सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2021, 10:24 PM IST
shardul thakur
shardul thakur

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पहली पारी में भारतीय टीम 191 रनों के मामूली स्कोर पर सिमट गई है। इस मैच में कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने अर्धशतक लगाया। बाकी 8 बल्लेबाज कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। चार बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

शार्दुल ठाकुर ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा
टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। आते ही शार्दुल ने बड़े-बड़े शॉट लगाकर अंग्रेजों की हवा निकाल दी। उन्होंने अपनी 57 रनों की पारी में 7 चौके और 3 गगनचुंबी सिक्स लगाए। वह भारत की और से इस पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। शार्दुल ने महज 31 गेंद पर अर्धशतक जमाया। इस तरह से उन्होंने टीम इंडिया को शर्मनाक स्कोर पर आउट होने से बचा लिया। शार्दुल ने इसी के साथ टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने के लिए मामले में वीरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ दिया। यह कारनामा टेस्ट क्रिकेट में दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी नहीं कर पाए हैं।

फ्लॉप रहा भारत का टॉप आर्डर
ओवल टेस्ट में टॉस हाककर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम का टॉप आर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा। महज 105 रनों पर आधी टीम सिमट गई थी। कप्तान विराट कोहली ने 50 रन बनाया, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम एक बार फिर से ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। शार्दुल ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में मजह 31 गेंद पर 7 चौके और 3 सिक्स की मदद से पचास रन पूरे किए।

Published on: