क्रिकेट

IND vs ENG : ओवल टेस्ट में भी शतक का सूखा खत्म नहीं कर सके कोहली, जानें इस अब तक सीरीज में बनाए हैं कितने रन

इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में विराट कोहली ने 8 चौकों की मदद से अपना 27वां टेस्ट आर्धशतक लगाया।
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2021, 8:59 PM IST
virat_kohli-4.jpg

भारत और इंग्लैंड (India vs England 4th Test) के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। विराट कोहली (Virat Kohli) ने 96 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। जिसमें उन्होंने 8 चौके लगाए। लेेकिन ओवल टेस्ट में भी वह लंबे समय से चला आ रहा शतक का सूखा खत्म नहीं कर पाए। यानी कि वह अपने 27वें टेस्ट अर्धशतक को 28वें टेस्ट शतक में नहीं तब्दील नहीं पाए।

कप्तान के रूप में कोहली ने लगाया 17वां अर्धशतक
कोहली के आउट होते ही टीम इंडिया की आधी टीम 100 रनों के स्कोर पर ही पेवेलियन लौट गई। विराट का इंग्लैंड के खिलाफ यह 10वां अर्धशतक था और इसी के साथ कोहली ने देश से बाहर 15वां अर्धशतक लगाया। इतना ही नहीं कोहली ने चौथे टेस्ट में अर्धशतक लगाने के साथ ही कप्तान के रूप में 17वां अर्धशतक पूरा किया।

रॉबिन्सन ने किया कोहली को आउट
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने 43वें ओवर की लास्ट गेंद पर कोहली को जॉनी बेयरस्टों के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट कराया। यह रॉबिन्सन का दूसरा विकेट था। इससे पहले उन्होंने केएल राहुल को 17 रन के निजी स्कोर पर आउट कर चौथे टेस्ट में अपना पहला विकेट लिया था।

शानदार टच में दिख रहे थे कोहली
14वें ओवर में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने जब जेम्स एंडरसन की गेंद पर चौका लगाया तो लग रहा था कि गेंद और बल्ले का संपर्क ठीक से हो रहा है। 40वें ओवर की अंतिम गेंद पर कोहली ने एंडरसन की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कोहली के रन
विराट कोहली ने 8 चौकों की मदद से इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में 96 गेंदों का सामना कर अपना 27वांं टेस्ट अर्धशतक लगाया। कोहली अब तक छह पारियों में 29 की औसत से 174 रन बना चुके हैं। इस सीरीज में कोहली अब तक 23 अर्धशतक लगा चुके हैं।

Updated on:
2 Sep 2021, 8:59 PM IST
Published on: