क्रिकेट

IND vs IRE: कोच गौतम गंभीर के नाम अब तक जुड़ चुके हैं 32 अनचाहें रिकॉर्ड, 12 चीजें भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुईं

Gautam Gambhir Coaching Record: आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स को लगातार 2 सीजन नॉकआउट्स तक पहुंचाने के बाद गौतम गंभीर केकेआर के सहायक कोच बने और टीम ने 2024 का खिताब जीत लिया। उसके बाद उन्हें टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया।
3 min read
Jun 29, 2026
Gautam Gambhir
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: IANS)

India vs Ireland T20 Series 2026: रविवार को बेलफास्ट में भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज अपने नाम की। टीम इंडिया की इस हार के बाद गौतम गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में एक और अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक 12 ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जो इससे पहले कभी नहीं बने थे। इसके अलावा उनके कोचिंग कार्यकाल में टीम इंडिया के नाम 32 अनचाहे रिकॉर्ड भी दर्ज हो चुके हैं।

कोच गंभीर के नाम ये अनचाहें रिकॉर्ड्स

फॉर्मेटकिसके खिलाफ और कहाँक्या रिकॉर्ड बना
टी20 आई (T20I)आयरलैंड (विदेशी मैदान)इतिहास में पहली बार आयरलैंड से कोई इंटरनेशनल मैच और टी20 सीरीज (0-2) हारे।
वनडे (ODI)श्रीलंका (विदेशी मैदान)27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ कोई द्विपक्षीय (Bilateral) वनडे सीरीज हारे।
वनडे (ODI)श्रीलंका (विदेशी मैदान)इतिहास में पहली बार 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत के सभी 30 विकेट गिरे।
वनडे (ODI)ओवरऑल (पूरा साल)45 साल बाद ऐसा हुआ कि भारत एक पूरे कैलेंडर साल में एक भी वनडे मैच नहीं जीत पाया।
वनडे (ODI)ऑस्ट्रेलिया (एडिलेड)17 लंबे सालों के बाद एडिलेड के मैदान पर कोई वनडे मैच हारे।
वनडे (ODI)न्यूजीलैंड (घरेलू मैदान)इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर वनडे सीरीज और सीरीज का निर्णायक (Decider) मैच हारे।
वनडे (ODI)न्यूजीलैंड (इंदौर)इतिहास में पहली बार इंदौर के होल्कर स्टेडियम में कोई वनडे मैच हारे।
टेस्ट (Test)न्यूजीलैंड (घरेलू मैदान)36 साल बाद घर पर न्यूजीलैंड से टेस्ट हारे और पहली बार घर पर उनके खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाई।
टेस्ट (Test)न्यूजीलैंड (बेंगलुरु)19 साल बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई टेस्ट मैच हारे।
टेस्ट (Test)न्यूजीलैंड (घरेलू मैदान)इतिहास में पहली बार भारतीय टीम अपने ही घर पर 50 रन से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई।
टेस्ट (Test)ओवरऑल (घरेलू मैदान)12 साल बाद घर पर कोई टेस्ट सीरीज हारे और 12 साल बाद ही लगातार दो घरेलू टेस्ट मैच हारे।
टेस्ट (Test)न्यूजीलैंड (मुंबई)12 साल बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट मैच हारे।
टेस्ट (Test)ओवरऑल (घरेलू मैदान)47 साल बाद ऐसा हुआ जब टीम इंडिया लगातार 3 घरेलू टेस्ट मैच हारी।
टेस्ट (Test)न्यूजीलैंड (मुंबई)इतिहास में पहली बार घर पर 200 से कम का टारगेट (147 रन) चेज़ करने में नाकाम रहे।
टेस्ट (Test)न्यूजीलैंड (घरेलू मैदान)इतिहास में पहली बार भारतीय टीम का अपने ही घर पर 3-0 से सूपड़ा साफ (वाइटवॉश) हुआ।
टेस्ट (Test)ऑस्ट्रेलिया (मेलबर्न)13 साल बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर टेस्ट मैच हारे।
टेस्ट (Test)ओवरऑल (विदेशी/घरेलू)10 साल बाद लगातार बैक-टू-बैक दो टेस्ट सीरीज हारे।
टेस्ट (Test)ऑस्ट्रेलिया (विदेशी मैदान)10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हाथ से गंवाई और 12 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में 3 टेस्ट मैच हारे।
आईसीसी (ICC)वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिपइतिहास में पहली बार भारतीय टीम WTC के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई।
टेस्ट (Test)इंग्लैंड (लीड्स)इतिहास की पहली टीम बने जो मैच में 5 शतक लगाने के बाद भी टेस्ट मैच हार गई।
टेस्ट (Test)इंग्लैंड (लीड्स)92 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ जब भारत 350+ रनों का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाया।
टेस्ट (Test)इंग्लैंड (लॉर्ड्स)इतिहास में सिर्फ दूसरी बार इंग्लैंड के खिलाफ 200 से कम का टारगेट (190 रन) चेज़ करने में फेल हुए।
टेस्ट (Test)इंग्लैंड (मैनचेस्टर)11 साल बाद किसी टेस्ट मैच की एक पारी में 600 से ज्यादा रन लुटाए।
टेस्ट (Test)साउथ अफ्रीका (घरेलू मैदान)15 साल बाद घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई टेस्ट मैच हारे और 25 साल बाद उनके खिलाफ होम टेस्ट सीरीज गंवाई।
टेस्ट (Test)ओवरऑलरनों के मामले में भारत ने टेस्ट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी हार (408 रन) दर्ज की।
टेस्ट (Test)ओवरऑल (घरेलू मैदान)भारत में किसी विदेशी टीम द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा टारगेट (549 रन) खाया।
टेस्ट (Test)ओवरऑल (घरेलू मैदान)30 साल बाद ऐसा हुआ जब भारत की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने पूरी होम टेस्ट सीरीज में एक भी शतक नहीं लगाया।
टेस्ट (Test)ओवरऑल (घरेलू मैदान)इतिहास में पहली बार लगातार दो कैलेंडर सालों में होम टेस्ट सीरीज में वाइटवॉश (क्लीन स्वीप) का सामना किया।
वनडे/टेस्टसाउथ अफ्रीका (ओवरऑल)पहली बार साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 300+ रन चेज़ किए और अपना सबसे बड़ा रनचेज़ (359 रन) बनाया।
वनडे/टेस्टन्यूजीलैंड (ओवरऑल)न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा रनचेज़ (285 रन) दर्ज किया।
इंटरनेशनलकोलकाता (ईडन गार्डन्स)लगातार 9 मैच जीतने के बाद, 8 साल बाद ईडन गार्डन्स में कोई इंटरनेशनल मैच हारे।
टी20 आई (T20I)घरेलू मैदानकेवल 124 रन के टारगेट का पीछा करने में फेल रहे, जो घर पर भारत का अब तक का सबसे खराब चेज़ फेलियर है।
Published on:
29 Jun 2026 12:35 pm