13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: तिलक वर्मा ने इंदौर टी20 में रनआउट की बताई पूरी कहानी, अक्षर पटेल को भी ठहराया जिम्मेदार, जानें पूरी कहानी

Tilak Verma Run Out Controversy: इंदौर में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हो गए। जिसको लेकर उन्होंने पहली बारी चुप्पी तोड़ी है।
2 min read
Google source verification
Tilak Verma and Naman Dhir

तिलक वर्मा और नमन धीर। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs WI, Tilak Verma Run Out: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में तिलक वर्मा अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए थे। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वह 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। अब सीरीज के चौथे मुकाबले से पहले तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आखिर वह किस तरह रन आउट हुए थे। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में अक्षर पटेल को अपने आउट होने का जिम्मेदार ठहराया।

कैसे रनआउट हुए तिलक?

दरअसल, तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय पारी के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने स्क्वायर लेग की तरफ शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। उनके साथ तिलक वर्मा भी दूसरे छोर की तरफ भागे। हालांकि, कुछ दूर दौड़ने के बाद दोनों बल्लेबाज रुक गए, क्योंकि उन्हें लगा कि गेंद बाउंड्री लाइन पार कर गई है। लेकिन गेंद बाउंड्री के बाहर नहीं गई थी। वेस्टइंडीज के फील्डर कामिल पूरन ने गेंद उठाकर शाई होप की तरफ फेंकी। उस समय अक्षर पटेल अपनी क्रीज पर पहुंच चुके थे, जबकि तिलक वर्मा को इस बात का अंदाजा नहीं था कि गेंद अभी खेल में है।

अक्षर पटेल को बताया जिम्मेदार?

इसके बाद शाई होप ने गेंद गुडाकेश मोती को दी, जिन्होंने स्टंप्स बिखेर दिए। उस समय तिलक वर्मा क्रीज से काफी दूर थे। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद पुष्टि की कि गेंद बाउंड्री लाइन तक नहीं पहुंची थी। इसके साथ ही तिलक को रन आउट होकर वापस लौटना पड़ा। तिलक ने कहा कि अगर अक्षर भाई थोड़ा चिल्ला देते, तो वह दौड़कर क्रीज तक पहुंच सकते थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अब तो अगर गेंद बाउंड्री के बाहर भी चली जाएगी, तब भी वह दौड़ना जारी रखेंगे।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले से पहले तिलक वर्मा ने इस घटना पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शॉट खेलने के बाद दोनों बल्लेबाजों को लगा था कि गेंद बाउंड्री पार कर गई है, इसलिए वे रुक गए। हालांकि, अक्षर पटेल को जल्द ही स्थिति का अंदाजा हो गया था, लेकिन तिलक को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाए थे। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 69 रन की तूफानी पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 209 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी। अब चौथे मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करने पर होंगी।