13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोश हेजलवुड ने टेस्ट में 8 विकेट लेकर किया कमाल, ईशांत शर्मा और जहीर खान की बराबरी की

Josh Hazlewood Test Wicket: ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज जोश हेजलवुड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में कुल 8 विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने भारत के ईशांत शर्मा और जहीर खान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
2 min read
Google source verification
josh hazlewood latest update.

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड। (Photo - IANS)

Josh Hazlewood: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन कर अपने खाते में उपलब्धि जोड़ ली है। दरअसल, 35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने डबरन के किंग्समीड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कुल 8 विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के ईशांत शर्मा और जहीर खान के विकेटों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। भारत के ईशांत शर्मा और जहीर खान के नाम टेस्ट में 131-131 विकेट हैं।

भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा ने 105 टेस्ट मैचों की 188 इनिंग में 131 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट मैच की एक इनिंग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन पर 7 विकेट था। उनके अलावा भारत के ही जहीर खान ने 92 टेस्ट मैच की 165 इनिंग में कुल 311 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट मैच की एक इनिंग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87 रन पर 7 विकेट रहा है।

जोश हेजलवुड ने टेस्ट मैच में महज 149 इनिंग में लिए 311 विकेट

जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक कुल 79 टेस्ट मैच की 149 इनिंग में 311 विकेट लेने का कारनामा किया है। टेस्ट मैच की एक इनिंग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 49 रन पर छह विकेट हैं।

जोश हेजलवुड की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका को 214 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 421 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन पर ऑलआउट हो गई। जोश हेजलवुड ने मैच की पहली पारी में 2 विकेट लिए थे जबकि दूसरी इनिंग में 6 विकेट चटाए।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मैट रेनशा के शानदार 190 रनों की पारी की बदौलत 390 रन बनाए थे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका 284 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 106 रनों की बढ़त बनाई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने मैट रेनशा (82) और निक मैडिन्सन (48) के दम पर 6 विकेट खोकर 314 रन बनाने के बाद पारी को घोषित कर दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 421 रनों का लक्ष्य रखा।