दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने से पहले भी युवराज सिंह कई भारतीय खिलाड़ियों को व्यक्तिगत तौर पर कोचिंग देते रहे हैं। इनमें शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो अब भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। युवराज का अनुभव खास तौर पर बल्लेबाजी की तकनीक, बड़े मैचों के दबाव और खेल के अलग-अलग हालात में फैसले लेने के मामले में उपयोगी हो सकता है।