क्रिकेट

IND vs NED: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी, सुपर-8 से पहले सबसे धाकड़ प्‍लेइंग के साथ उतरे सूर्या

IND vs NED Toss and Playing 11: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में आज भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद में ग्रुप-ए का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है।

2 min read
Feb 18, 2026

IND vs NED Toss and Playing 11: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के ग्रुप ए में आज बुधवार 18 फरवरी को भारत और नीदरलैंड्स के बीच आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया लगातार तीन मैच जीतकर पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुकी है। जबकि नीदरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इस मैच में भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। सूर्या ने कहा यह एक अच्छा सरफेस लग रहा है। हम बोर्ड पर रन बनाना चाहते हैं और बॉलर्स पर टोटल डिफेंड करने का कुछ प्रेशर डालना चाहते हैं।

सूर्या ने कहा कि कैंप में माहौल बहुत अच्छा है और वे वैसा ही क्रिकेट खेल रहे हैं जैसा मैं चाहता हूं। हर गेम में कोई न कोई अपना हाथ आगे बढ़ा रहा है और यह देखकर अच्छा लग रहा है। हमने दो बदलाव किए हैं, कुलदीप की जगह अर्शदीप आए हैं, अक्षर की जगह वाशिंगटन आए हैं। वहीं, नीदरलैंड के कप्‍तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि हम बैटिंग करते। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है। हमारे लिए यह अपने कैंपेन को अच्छे से खत्म करने के बारे में है। बस आज पूरा परफॉर्मेंस देना चाहते हैं।

भारत बनाम नीदरलैंड्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत बनाम नीदरलैंड्स के टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों का आमना-सामना सिर्फ एक बार ही हो सका है। उस मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की थी। आज टीम इंडिया की नजर इस बढ़त को दोगुना करने पर होगी। इसके साथ भारत के पास आज अहमदाबाद की पाटा विकेट पर अपना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा स्‍कोर करने का भी मौका है।

भारत की प्‍लेइंग 11

ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

नीदरलैंड्स की प्‍लेइंग 11

माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस।

Also Read
View All

अगली खबर