15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB vs LSG: बंगलूरू ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, इस खतरनाक गेंदबाज को किया बाहर, देखें प्लेइंग 11

RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 15, 2026

IPL 2026

Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण का 23वां मुकाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच में आरसीबी एक बदलाव के साथ उतरी है। जोश हेजलवुड को जैकब डफी के स्थान पर मौका दिया गया है। वहीं, एलएसजी ने प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया है। टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह बिल्कुल स्पष्ट है: पिच अच्छी है, पहले बॉलिंग करो, इसका फायदा उठाओ और विपक्षी टीम पर दबाव बनाओ। इस पिच पर घास बिल्कुल नहीं है, यह अच्छी दिख रही है। टीम के लिए हर कोई अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अलग-अलग मौकों पर आकर अपनी भूमिका निभा रहा है। टीम में एक बदलाव है। हेजलवुड को डफी की जगह शामिल किया गया है।"

दूसरी तरफ, डीसी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है। यह बैटिंग के लिए एक अच्छी पिच है। चाहे हम पहले बैटिंग करें या बाद में, हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हम बहुत ज्यादा सोचने-विचारने में समय बर्बाद नहीं करना चाहते। अपनी टीम पर भरोसा रखें और अच्छा खेलें। हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।"

आरसीबी ने आईपीएल 2026 में अब तक 4 में से 3 मैच जीते हैं। इस टीम ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से मात दी, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 43 रन से हराया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 6 विकेट से जीत हासिल करते हुए आरसीबी के विजयरथ को रोका। अपने अगले मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 18 रन से जीत दर्ज की।

दूसरी तरफ, एलएसजी को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विरुद्ध 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (5 विकेट) और कोलकाता नाइट राइडर्स (3 विकेट) के खिलाफ जीत हासिल की, लेकिन गुजरात टाइटंस के हाथों 7 विकेट से अगले मैच को गंवाना पड़ा।

दोनों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह, मयंक यादव।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026