क्रिकेट

NZ vs IND 1st T20I: ग्लेन फिलिप्स ने मार-मार कर भारतीय गेंदबाजों का किया बुरा हाल, न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20I मुकाबले में कीवी बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने हेगले ओवल में 20 ओवर में 224 रन बनाकर अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज किया।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2026, 3:20 PM IST
NZ vs IND 1st T20I
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स। (Photo- X/@BLACKCAPS)

New Zealand vs India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20I सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। यह इस मैदान पर कीवी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

न्यूजीलैंड ने तिरुवनंतपुरम के सर्वोच्च स्कोर की बराबरी की

न्यूजीलैंड ने इस साल तिरुवनंतपुरम में भी 225 रन बनाया था। अब क्राइस्टचर्च में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाकर न्यूजीलैंड ने पिछले सर्वोच्च स्कोर की बराबरी कर ली।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के 200 से ज्यादा के टी20I स्कोर

स्कोरमैदानवर्षपरिणाम
225/4क्राइस्टचर्च2026- खेल जारी
225तिरुवनंतपुरम2026न्यूजीलैंड की हार (दूसरी पारी)
219/6वेलिंगटन2019न्यूजीलैंड जीता
215/7विशाखापत्तनम2026न्यूजीलैंड जीता
212/4हैमिल्टन2019न्यूजीलैंड जीता
208/6रायपुर2026न्यूजीलैंड की हार
203/5ऑकलैंड2020न्यूजीलैंड की हार

ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 82 रन बनाए

न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। फिलिप्स ने 40 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 205 का रहा। उनके अलावा टिम सीफर्ट ने 17 गेंदों में 24 रन, फिन एलन ने 24 गेंदों में 45 रन और डेरिल मिचेल ने 19 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया। वहीं, बेवन जैकब्स ने 16 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए, लेकिन वह रन आउट हो गए। माइकल ब्रेसवेल 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

भुवनेश्वर कुमार ने किया निराश

भारत की ओर से अक्षर पटेल सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन खर्च किए और एक विकेट हासिल किया। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि मयंक यादव ने 4 ओवर में 44 रन खर्च कर एक सफलता हासिल की। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 49 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं, नितीश कुमार रेड्डी ने भी 4 ओवर में 40 रन लुटाए और कोई सफलता हासिल नहीं कर सके।

Updated on:
22 Oct 2026, 3:20 PM IST
Published on: