क्रिकेट

IND vs NZ: आज बल्लेबाज या गेंदबाज किसका बजेगा डंका? जानें न्यूजीलैंड में खेले गए पिछले कुछ मैचों का हाल

IND vs NZ 1st T20: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आज गुरुवार को पहला टी20 मुकाबला क्राइस्‍टचर्च में खेला जाना है। इस मैच से पहले आपको न्यूजीलैंड में खेले गए पिछले कुछ मैचों का हाल बताते हैं।
2 min read
• •
Oct 22, 2026
IND vs NZ 1st T20, Vaibhav Sooryavanshi and Sanju Samson,
बल्‍लेबाजी की प्रैक्टिस के दौरान वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs New Zealand 1st T20: न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम आज गुरुवार 22 अक्‍टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज करने जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल ग्राउंड पर पर खेला जाना है। इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के मन में कई सवाल होंगे? जैसे क्‍या भारत की तरह ही न्‍यूजीलैंड में भी बड़े-बड़े यानी 200+ स्‍कोर देखने को मिलेंगे? या फिर लो स्‍कोरिंग मैच होने वाले है। आइये इस मैच से पहले यहां खेले गए पिछले कुछ मुकाबलों पर नजर डालते हैं और आपको बताते हैं कि क्‍या न्‍यूजीलैंड में आज बल्लेबाज मैदान पर चौकों और छक्कों की बारिश करेंगे या फिर तेज गेंदबाज विकेटों की झड़ी लगाने वाले हैं?

पिछले 8 T20I में एक बार भी पार नहीं हुआ 200 का स्‍कोर

आपको बता दें कि भारत में खेले गए पिछले तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में दोनों टीमों ने 200 का स्कोर पार किया था, लेकिन न्‍यूजीलैंड के पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां ऐसा बिलकुल भी होने वाला नहीं है। क्‍योंकि, न्यूजीलैंड में खेले गए पिछले आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में एक भी स्कोर 200 पार नहीं रहा है। इस दौरान सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 187/4 रहा है, जो इसी साल मार्च में साउथ अफ्रीका ने क्राइस्‍टचर्च में ही न्‍यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।

वहीं, पिछले आठ मैचों में सबसे न्‍यूनतम स्‍कोर की बात करें, तो वह मेजबान टीम के नाम दर्ज है, जब इसी साल मार्च में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह माउंट माउंगानुई में महज 91 के स्‍कोर पर सिमट गई थी। इस तरह पिछले कुछ मैचों के ये आंकड़े साफ बयां कर रहे हैं कि आज गुरुवार को होने वाला मुकाबला हाईस्‍कोरिंग होने की उम्‍मीद बहुत ही कम है।

न्यूजीलैंड की टीम

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर।

भारतीय टीम

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

Updated on:
22 Oct 2026 08:51 am
Published on:
22 Oct 2026 08:51 am